Skip to main content

Posts

Showing posts from November, 2022

पुलिस अधीक्षक बस्ती द्वारा नवनिर्मित पुलिस बुथ चौकी फुटहिया थाना नगर के का उद्घाटन किया गया।

  नीरज कुमार पांडेय जिला संवाददाता बस्ती बस्ती।पुलिस अधीक्षक बस्ती आशीष श्रीवास्तव द्वारा मंगलवार को नवनिर्मित पुलिस बुथ चौकी फुटहिया थाना नगर का उदघाटन वैदिक मंत्रोच्चार के साथ फीता काटकर किया गया । पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस बुथ के निर्माण में सहयोग करने के लिए क्षेत्रवासियों का धन्यवाद किया गया और उनके द्वारा थाना क्षेत्र के संभ्रांत व्यक्तियों/ पत्रकार बंधुओं को गर्म शाल प्रदान कर सम्मानित किया गया तथा थाना क्षेत्र के ग्राम प्रहरियों को गर्म कम्बल व मिष्ठान प्रदान किया गया एवं चौकी क्षेत्र की जनता को संबोधित करते हुए बताया गया कि चौकी बनने से अपने हल्के के दरोगा और आरक्षियों से सम्पर्क स्थापित करने में आसानी होगी व जनता की समस्याओं का निस्तारण त्वरित गति से सुगमता पूर्वक उपलब्ध होगा । इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी कलवारी, क्षेत्राधिकारी हरैया, थानाध्यक्ष नगर, पत्रकार बन्धु एवं थाना नगर/ पुलिस चौकी फुटहिया के पुलिस कर्मी व क्षेत्र के सम्भ्रान्त व्यक्ति मौजूद रहें ।

स्टेज परफाॅर्मिग रंगमण्डल की प्रस्तुति ’’सांस्कृतिक उत्सव’’

         रिपोर्ट-रितु तिवारी - लखनऊ            स्टेज परफाॅर्मिग आर्टस सोसाइटी, लखनऊ के तत्वाधान में स्टेज परफाॅर्मिग रंगमण्डल की प्रस्तुति ’’सांस्कृतिक उत्सव’’ के रूप में रामपुर मेला के सांस्कृतिक मंच, रामपुर धाम, जहांगीराबाद, बाराबंकी में संस्था के रंगमण्डल के कलाकारों द्वारा दस दिवसीय पूर्वाभ्यास के पश्चात् सांस्कृतिक उत्सव का मंचनीय प्रदर्शन शाम 6 बजे से किया गया। सांस्कृतिक उत्सव कार्यक्रम का शुभारम्भ संस्था के अध्यक्ष सुनील कुमार के करकमलों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि संस्था के अध्यक्ष सुनील कुमार का स्मृति चिन्ह भेंटकर स्वागत किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि महोदय ने अपने आर्शाीवचन में रंगमण्डल के कलाकारों प्रयास सराहनीय रहा संस्थान द्वारा अपनी संस्कृति परम्पराओं को जीविंत रखने का प्रयास भी सराहनीय है, हमंे अपनी संस्कृति से हमेशा जुडा रहना चाहिए। इस अवसर पर  अतिथियों एवं सम्मानित जनों तथा कलाकारों का पुष्पगुच्छ से हार्दिक स्वागत अभिनन्दन किया गया।      इस अवसर पर संस्था के रंगमण्डल ...

विश्व विज्ञान दिवस पर शांति और विकास के क्षेत्र में विज्ञान का योगदान सेमिनार और वर्कशाप का हुआ आयोजन

  नीरज कुमार पांडेय जिला संवाददाता बस्ती बस्ती।यदि हम उचित प्रयोग करके अपने कार्यों से विज्ञान और उसके साधनों की सहायता करते हैं तो कोई कारण नहीं कि विश्व शांति की रक्षा न हो सके।      उक्त विचार विश्व विज्ञान दिवस पर डीमिटी एकेडमी ओरीजोत में दीदी चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा आयोजित 'शांति और विकास के क्षेत्र में विज्ञान का योगदान" विषय पर एक सेमिनार एवं वर्कशॉप को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के अध्यक्ष परमात्मा प्रसाद मद्धेशिया ने व्यक्त किया उन्होंने कहा कि हम मनुष्य हैं हमारी तरह दूसरों को भी उचित सुविधाएं पाकर जीने का अधिकार है ऐसा सोच और करके हम विश्व शांति बनाए रखने में विज्ञान की उचित और वास्तविक सहायता कर सकते हैं।     पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष एवं दीदी चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ मनोज सिंह प्रगति के मार्ग पर लगातार आगे बढ़ रहे विज्ञान पर चर्चा करते हुए कहा कि विज्ञान की ही ताकत है कि आज एक छोटा सा देश महाशक्ति जैसे देश से कई माह से लड़ाई लड़ रहा है।     संजय सिंह बढ़ते हुए विज्ञान को परिभाषित करते हुए कहा कि यदि क...

अखिल भारतीय कांदू वैश्य समाज के जिला सम्मेलन में उमड़ी भीड़

  नीरज कुमार पांडेय जिला संवाददाता बस्ती      उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के वेडिंगविला मैरेज हाल रौता चौराहा में रविवार को    दिन में अखिल भारतीय कांदू वैश्य समाज का जिला सम्मेलन का आयोजन हुआ। आयोजन में प्रवेश करते समय सभी का स्वागत चंदन लगाकर अभिवादन करते हुए उन्हें कांदू समाज का बना गमछा दिया गया।     आयोजन का आरंभ संत गणिनाथ की पूजा अर्चना दीप प्रज्वलन कर आरती करके हुई।    जय जय गणिनाथ हरे के भजनों पर झूम उठे सभी लोग। लोगों में दिखा काफी जोश। कार्यक्रम में भारी संख्या में महिलाओं ने भी पर बढ़ चढ़कर लिया हिस्सा। जिले के कोने कोने से आए वैश्य समाज के लोगों ने इसमें हिस्सा लिया।   कार्यक्रम को कई वक्ताओं ने संबोधित कर वैश्य समाज के हितों के बारे में अपनी अपनी बाते रखी।   कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मनीष कुमार गुप्ता (उपाध्यक्ष व्यापारी कल्याण बोर्ड उत्तर प्रदेश)एवं विजय कुमार गुप्ता रहे।         कार्यक्रम में मुख्य रूप से अजय कुमार लल्लू, विनय कुमार गुप्ता,दिनेश कुमार गुप्ता,गिरीश चंद्र मद्धेशिया, अशोक कु...

खो-खो प्रतियोगिता में जिले में परचम लहराने वाले खिलाड़ियों का भव्य स्वागत कर किया गया सम्मानित

  नीरज कुमार पांडेय जिला संवाददाता बस्ती      बस्ती। महाराष्ट्र के सतारा जिले में आयोजित राष्ट्रीय अंडर 14 खो-खो प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश टीम का बस्ती जनपद से प्रतिनिधित्व करने वाले संविलियन विद्यालय कोठवा भरतपुर ,विकास क्षेत्र बहादुरपुर के कक्षा आठ के छात्र अब्दुल रहीम पुत्र अब्दुल कलाम एवं कप्तानगंज से छात्रा नैंसी चौधरी पुत्री केके चौधरी (सचिव खो-खो फेडरेशन बस्ती )के द्वारा अभूतपूर्व शानदार सफलता प्राप्त करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर तीसरा स्थान प्राप्त किया । सचिव खो-खो फेडरेशन केके चौधरी ने बताया कि अब्दुल रहीम को उनके प्रदर्शन के लिए खो खो फेडरेशन की तरफ से अब्दुल रहीम को रु5000 छात्रवृति मासिक एक वर्ष तक मिलेगा।जिससे वह और अच्छे से तैयारी कर सके। विद्यालय परिवार द्वारा आयोजित छात्रों के स्वागत सम्मान समारोह एवं पुरस्कार वितरण के अवसर पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि ताज मोहम्मद द्वारा छात्र अब्दुल रहीम को साइकिल भेंट की गई एवं प्रधानाध्यापक  ललित उपाध्याय ने इसे बस्ती जिले के लिए गौरव की बात बताई और उनके द्वारा छात्र अब्दुल रहीम को टी-शर्ट एवं छात्रा नैंसी चौधर...

हरिपाल मेमोरियल औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान मखौड़ा धाम परशुरामपुर बस्ती में टेबलेट / स्मार्टफोन का वितरण

                   रिपोर्ट- रानू देवी-  बस्ती                    उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी  योजनाओं की तकनीकी सशक्तिकरण हेतु औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के प्रांगण में आज दिनांक  4 /11/ 2022 को आई टी.आई के प्रशिक्षार्थियों को टेबलेट / स्मार्टफोन का वितरण समारोह आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि    पूर्व ब्लॉक प्रमुख उमानाथ पांडे की गरिमामई उपस्थिति में संपन्न किया गया प्रबंधक  अनिल कुमार दूबे प्रधानाचार्य  सुमित्रा नंदन पाठक वरिष्ठ लिपिक  शिवनाथ वर्मा  रमाकांत पांडे विंध्याचल, अखिलेश  एवं समस्त  प्रशिक्षार्थी  गण  उपस्थित रहे  प्रबंधक  अनिल कुमार  दूबे  ने सभी प्रशिक्षार्थी गण केभविष्य में विकास के लिए ईश्वर से प्रार्थना की  हमारे  प्रशिक्षार्थी गण देश के विकास के लिए अपना योगदान देते रहें, साथ ही साथ हरिपाल मेमोरियल औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान मखौड़ा धाम परशुरामपुर बस्ती के सभी कर्...

आर. एस. पी. डी एम निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान बस्थनवा परशुरामपुर, बस्ती में टेबलेट का वितरण

            रिपोर्ट - रानू देवी -  बस्ती  बस्ती जिले में, उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी  योजनाओं की तकनीकी सशक्तिकरण हेतु आर यस पी डी एम निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के प्रांगण में आज दिनांक 1 /11/ 2022 को आई टी.आई के प्रशिक्षार्थियों को टेबलेट स्मार्टफोन का वितरण समारोह आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि    पूर्व ब्लॉक प्रमुख  उमानाथ पांडे की गरिमामई उपस्थिति में संपन्न किया गया प्रबंधक अनिल कुमार दूबे प्रधानाचार्य सुमित्रा नंदन पाठक वरिष्ठ लिपिक  शिवनाथ वर्मा  रमाकांत पांडे विंध्याचल अखिलेश एवं समस्त प्रशिक्षार्थी गण  उपस्थित रहे । प्रबंधक अनिल कुमार दूबे ने सभी प्रशिक्षार्थीगण के भविष्य मे विकास के लिए ईश्वर से प्रार्थना किया कि हमारे  प्रशिक्षार्थी गण देश के विकास में अपना योगदान  देते रहे। 

राष्ट्रीय एकता दिवस पर रन फॉर यूनिटी का आयोजन

  नीरज कुमार पांडेय जिला संवाददाता बस्ती   बस्ती। सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर नेहरू युवा केंद्र के जिला युवा अधिकारी अनुराग यादव के निर्देशन में राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक मोहम्मद आरिफ ने नगर क्षेत्र के बक्सर के गुलशन एवरग्रीन जूनियर हाईस्कूल में रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नीरज पांडेय के द्वारा राष्ट्रीय एकता दिवस का सपथ दिलाया गया और सरदार वल्लभभाई पटेल के विचारों को बताते हुए उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला गया। उसके बाद बक्सर कोठवाभरतपुर मार्ग पर दौड़ करवाया गया।      इस अवसर पर अख्तर हुसैन,नीरज पांडेय,विशाल कुमार,मोहम्मद गुफरान,फरीदा अंसारी,मोहम्मद आरिफ, अरविंद राजभर,अनुराग यादव, रेशु गुप्ता,खुशबू चौहान, उम्मे हबीबा, सायरा खातून, हुमैरा खातून , दीपक यादव,प्रिंस चौहान के साथ बड़ी संख्या में लोग रहे।