संवाददाता शशिकांत उपाध्याय बस्ती
बस्ती 21 मई 2020 बस्तीवसियो के जगरुकता हेतु आरोग्य सेतु एप डाउनलोड करने में बस्ती प्रदेश में 18वे स्थान पर आ गया है। उक्त जानकारी जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन ने दी है।उन्होने लोगों से अपील की है कि अधिक से अधिक लोग कोरोना वायरस से बचाव एवं रोकथाम के लिए आरोग्य सेतु एप को डाउनलोड करें। उन्होने बताया कि 2011 की जनगणना के अनुसार जिले की आबादी 2464464 है, जो 2020 में सम्भावित 30 लाख से अधिक हो गयी है। इसमें से 221915 कुल 7.19 प्रतिशत लोगों ने आरोग्य सेतु एप डाउनलोड किया है।
Comments
Post a Comment