Skip to main content

03 लोगों पर रासुका के तहत कार्यवाही किया- डी एम बस्ती

संवाददाता - शशिकांत उपाध्याय बस्ती

             बस्ती, जिलाधिकारी श्रीमती सौम्या अग्रवाल ने 03 लोगों पर राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (रासुका) के तहत कार्यवाही किया है। इस संबंध में उन्होने बताया कि इसमें से 02 लोग डारीडीहा में मतपेटिका लूटने तथा 01 व्यक्ति हत्या के आरोप में जेल में बन्द है।

उन्होने बताया कि 29 अप्रैल को त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन के मतदान के दिन डारीडीहा में मतपेटिका लूटने वाले शत्रुघ्न एवं गुंजन पर राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम 1980 एक्ट संख्या 65/1980 की धारा-3 की उप धारा-3 के तहत रासुका के तहत जेल में निरुद्ध किया है। इसके साथ ही जिलाधिकारी ने ग्राम धौराहरा नगर थाना क्षेत्र निवासी 24 वर्षीय संदीप निषाद को दुष्कर्म का प्रयास करने तथा इसमें असफल होने पर गला घोट कर हत्या करने के आरोप में दोषी पाए जाने पर राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम के तहत जेल में निरुद्ध किया है।

इस संबंध में जिलाधिकारी ने बताया कि 29 अप्रैल को मतदान के दिन 5.30 बजे डारीडीहा के केंद्र संख्या-41 के बूथ नंबर 108 में गुंजन प्रधान पद के प्रत्याशी अपने चाचा ऋषिकेश शुक्ला व दूसरे प्रत्याशी चंद्रदेव के साथ मिलकर बूथ में घुस गया। उसने और उसके साथी गौरव ने खाली मतपेटिका लूटी और गांव की ओर भाग गए। कुछ दूर पर स्थित तालाब में लूटी हुई खाली मत पेटिका को डाल दिया। इसके साथ के चंद्रदेव पांडे और शत्रुघ्न ने भरी हुई मतपेटिका लूटी और मतदान केंद्र से बाहर लाकर जमीन पर पटक दिया। इससे निर्वाचन प्रक्रिया बाधित हो गई। इसके साथियों ने मतदान कर्मियों से गाली-गलौज करते हुए मारपीट किया और सुरक्षाकर्मियों की वर्दी फाड़ दिया। इन लोगों ने वहां अफरा-तफरी का माहौल बना दिया। इस दुस्साहसिक आपराधिक कृत्य के कारण कानून एवं लोक व्यवस्था प्रभावित हुई। पुलिस विभाग की इस रिपोर्ट के आधार पर इन दोनों अभियुक्तों पर राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम 1980 के अंतर्गत रासुका लगाते हुए इन्हें जेल में रखे जाने का निर्देश पारित किया गया है।

उन्होंने बताया कि धौरहरा थाना नगर निवासी संदीप निषाद उम्र 24 वर्ष पुत्र चतुर निषाद ने 20 मार्च को सुबह लगभग 8.30 बजे इसी गांव के निवासी हरिवंश निषाद की पुत्री के साथ दुराचार करने का प्रयास किया। बहादुर लड़की के प्रतिरोध के कारण सफल न होने पर उसने उसका गला घोट दिया, जिससे लड़की की मृत्यु हो गई। इस घटना की खबर फैलने से आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई तथा लोक व्यवस्था छिन्न-भिन्न हो गई। गांव के लोग अपने-अपने घर की महिलाओं एवं बच्चियों को घर में ही रखने के लिए मजबूर हो गए। अभियुक्त संदीप निषाद को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है परन्तु आम जनमानस में यह धारणा है कि जमानत पर छूट के आने के बाद वह कोई भी दुस्साहसिक कृत्य कर सकता है। आमजन की सामान्य अपेक्षा यह है कि इस प्रकार के अभियुक्त को जेल से बाहर नहीं आने देना चाहिए। इस को ध्यान में रखते हुए संदीप निषाद को राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम 1980 एक्ट संख्या 65/1980 की धारा-3 की उप धारा-3 के तहत रासुका के अंतर्गत जेल में ही रखे जाने का आदेश दिया है।

Comments

Popular posts from this blog

सर्व समाज का सम्मान और गरीबों का उत्थान हमारी प्राथमिकता :नीलम सिंह राना

  नीरज कुमार पांडेय जिला संबादाता बस्ती बस्ती, 20 दिसम्बर। नगर पंचायत नगर का स्थापना दिवस धूम धाम से मनाया गया। मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष नीलम सिंह राना ने भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण और द्वीप प्रज्वलित कर समारोह का उद्घाटन किया। अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री आवास के 750 लाभार्थियों को स्वामित्व प्रमाण पत्र और कंबल वितरित किया गया। नगर पंचायत के दो सफाई नायक और 10 सफाई कर्मी सम्मानित किए गए। नगर पंचायत कर्मियों द्वारा अध्यक्ष और सभासदों को सम्मानित किया गया।श्रीमती राना ने 37 परियोजनाओं का शिलान्यास करते हुए कहा कि नगर को राष्ट्रीय पटल पर स्थापित करना हमारा उद्वेश्य है। उन्होंने सभी पन्द्रह वार्डों के निरन्तर विकास की प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि पात्रों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने का प्रयास जारी रहेगा। सर्व समाज का सम्मान और गरीबों का उत्थान हमारी प्राथमिकता है। पूर्व ब्लॉक प्रमुख भाजपा नेता राना दिनेश प्रताप सिंह ने सभी को स्थापना दिवस की बधाई देते हुए कहा कि आदर्श नगर पंचायत जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरे हम सब ऐसा प्रयास करें। उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री पूज्य योग...

उत्तर प्रदेश राज्य पंचायत परिषद की प्रदेश कार्यकारिणी को किया गया भंग: राना दिनेश प्रताप सिंह

  नीरज कुमार पांडेय जिला संबादाता बस्ती बस्ती 17 अप्रैल। उत्तर प्रदेश राज्य पंचायत परिषद की प्रदेश कार्यकारिणी को भंग कर दिया गया है। इसी के साथ सभी ज़िलों की इकाइयाँ भी तत्काल प्रभाव से भंग हो गई हैं । उक्त जानकारी देते हुए यू पी राज्य पंचायत परिषद के प्रदेश अध्यक्ष राना दिनेश प्रताप सिंह बताया कि शीघ्र नए सिरे से प्रदेश पदाधिकारियों एवं जिले की इकाइयों को गठित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पंचायत एवं नगर निकायों के ऊर्जावान जन प्रतिनिधियों को राज्य पंचायत परिषद से जोड़ा जाएगा। भारत सरकार एवं राज्य सरकार से पुरस्कृत पूर्व एवं वर्तमान पंचायत प्रतिनिधियों को प्राथमिकता दी जाएगी। श्री राना ने कहा है कि राज्य पंचायत परिषद को मजबूत कर प्रदेश स्तर पर एक ड्राफ्ट तैयार किया जाएगा जिसमें पंचायतो एवं नगर निकायों को अधिकार सम्पन्न तथा जवाबदेह बनाने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी सहित पंचायतीराज मंत्री व उच्चाधिकारियों से वार्ता की जाएगी। 73 वें और 74 वें संविधान संशोधन को लागू कराने के संदर्भ में भारत सरकार से भी संवाद स्थापित किया जाएगा। श्री राना ने कहा है कि विकसित भारत संकल्प को...

हनुमान मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर नगर बाजार में निकली कलश यात्रा में उमड़ा जन सैलाब

  नीरज कुमार पांडेय जिला संबादाता बस्ती बस्ती।नगर पंचायत नगर में आज निकली भव्य कलश यात्रा में जन सैलाब उमड़ पड़ा। जय श्री राम के नारों और डीजे तथा ढोल नगाड़ों के धुन में नृत्य करती महिलाओ का जोश देखते ही बन रहा था। हाथी घोड़े और तीन बग्घियों पर सवार सीता राम लक्ष्मण और हनुमान तथा राधे कृष्णा के रूप में सजे धजे बच्चे लोगों के आकर्षण का केंद्र बन गए। मध्य प्रदेश के शक्ति पीठ मैहर देवी की पावन भूमि से पधारे प्रसिद्ध कथा वाचक पूज्य रामेश्वर नारायण शास्त्री जी एक रथ पर सवार होकर बाजार वासियों का अभिवादन स्वीकार कर आशीर्वाद देते रहे। श्री हनुमान गढ़ी मंदिर नगर बाजार से निकलकर शोभायात्रा का जुलूस राजकोट होते हुए श्री दुर्गा मंदिर नगर बाजार होकर पूरे बाजार में घूमते हुए कार्यक्रम स्थल पहुंचा जहां हजारों युवाओं ने राम नाम संकीर्तन और भारत माता की जय के गगन भेदी तारों से माहौल को धार्मिक रंग में शराबोर कर दिया। नगर पंचायत अध्यक्ष नीलम सिंह राना, उत्तर प्रदेश राज्य पंचायत परिषद के प्रदेश अध्यक्ष राना दिनेश प्रताप सिंह,मुख्य यजमान शेष मणि कसौधन, पूर्व जिला पंचायत सदस्य कपिलदेव सिंह, चिरौंजी ल...