Skip to main content

राज ग्लोबल एकडमी को मिला अर्न्तराष्ट्रीय सम्मान




कृष्णा अग्रहरी, संवाददाता, लखनऊ

सन्त कबीर नगर।  खलीलाबाद स्थित राज ग्लोबल एकडमी को अंतरराष्ट्रीय स्तर " आधारभूत संरचना में सर्वश्रेष्ठ भारतीय विद्यालय" का पुरस्कार प्राप्त हुआ। यह जानकारी विद्यालय के प्रबंधक श्री राजेश्वर सिंह ने दी है। उन्होंने कहा कि कोविट _ 19 के दौरान राज ग्लोबल एकडमी ने अपने छात्र छात्राओं को आनलाइन शिक्षा के क्षेत्र में किये गये बेहतर प्रदर्शन के लिए बेस्ट स्कूल इन इंडिया फार इन्फ्राटेक्चर 2021 (अर्न्तराष्ट्रीय ) पुरस्कार से सम्मानित हुआ है। उन्होने बताया कि यह पुरस्कार SKEDU x यानी श्री कृष्ण एडूकेयर द्वारा दिया गया जो कि शिक्षा के क्षेत्र में कार्यरत एक अंतरराष्ट्रीय संस्था है। यह संस्था भारत सरकार द्वारा ISO 9001-2015 द्वारा प्रमाणित, ISDC (अंतरराष्ट्रीय कौशल विकास निगम, इंग्लैंड) के द्वारा मान्यता प्राप्त एवं MSME (सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम , भारत सरकार) में पंजीकृत संस्था है। इस संस्था द्वारा अनुभवी शिक्षको, शिक्षाविदों एवं विद्यालयों को अपने विचार साझा करने हेतु मंच प्रदान किया जाता है। इस संस्था के पांचवे दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय शैक्षणिक सम्मलेन 2021 का आयोजन संस्था की प्रबंधनिदेशक सपना ताम्ररेकर द्वारा किया गया। सम्मेलन का विषय था " बदलते युग में शिक्षा में आए बदलाव एवं चुनौतियां", जिसमे 200 से अधिक विद्यालयों ने अभासिक रूप से भाग लिया। इस दौरान मुख्य वक्ताओं में डॉ पैस्टोर आर. अर्गलस (जूनियर डीन, कॉलेज ऑफ़ कंप्यूटर साइंस, फिलीपींस)। डॉ वैसिलियोस ड्रागस (पब्लिक हाई स्कूल ऑफ़ ग्रीक। मिनिस्ट्री ऑफ एजुकेशन एंड रिलिजियस अफेयर्स)। डॉ यानकों तोप्रायून (प्रोफेसर एंड रिसर्चर, थाईलैंड) और सारा निस्ट्रोम (इंटरनेशनल स्पीकर, बॉडी लैंग्वेज एक्सपर्ट, माइंड ट्रेनर, स्वीडन) रहें। उन्होंने कहा कि अलग अलग देशों के विद्वानों ने शिक्षा पर विचार विमर्श किया। इस दौरान राज ग्लोबल एकेडमी की व्यवस्थापिका श्रीमती सीमा सिंह को " सर्वश्रेष्ठ विद्यालय प्रशासक पुरस्कार 2021' से सम्मानित किया गया। विद्यालय के डायरेक्ट डा० डी० पी० सिंह जो स्वयं राष्ट्रीय अर्न्तराष्ट्रीय पदक से सम्मानित हैं के दिशानिर्देशन में श्रीमती सीमा सिंह ने कुशल नेतृत्व करते हुये अल्प समय में पूर्वाचल को गौरवशाली स्थान दिलाने में कामयाबी हासिल की है।

Comments

Popular posts from this blog

सर्व समाज का सम्मान और गरीबों का उत्थान हमारी प्राथमिकता :नीलम सिंह राना

  नीरज कुमार पांडेय जिला संबादाता बस्ती बस्ती, 20 दिसम्बर। नगर पंचायत नगर का स्थापना दिवस धूम धाम से मनाया गया। मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष नीलम सिंह राना ने भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण और द्वीप प्रज्वलित कर समारोह का उद्घाटन किया। अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री आवास के 750 लाभार्थियों को स्वामित्व प्रमाण पत्र और कंबल वितरित किया गया। नगर पंचायत के दो सफाई नायक और 10 सफाई कर्मी सम्मानित किए गए। नगर पंचायत कर्मियों द्वारा अध्यक्ष और सभासदों को सम्मानित किया गया।श्रीमती राना ने 37 परियोजनाओं का शिलान्यास करते हुए कहा कि नगर को राष्ट्रीय पटल पर स्थापित करना हमारा उद्वेश्य है। उन्होंने सभी पन्द्रह वार्डों के निरन्तर विकास की प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि पात्रों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने का प्रयास जारी रहेगा। सर्व समाज का सम्मान और गरीबों का उत्थान हमारी प्राथमिकता है। पूर्व ब्लॉक प्रमुख भाजपा नेता राना दिनेश प्रताप सिंह ने सभी को स्थापना दिवस की बधाई देते हुए कहा कि आदर्श नगर पंचायत जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरे हम सब ऐसा प्रयास करें। उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री पूज्य योग...

उत्तर प्रदेश राज्य पंचायत परिषद की प्रदेश कार्यकारिणी को किया गया भंग: राना दिनेश प्रताप सिंह

  नीरज कुमार पांडेय जिला संबादाता बस्ती बस्ती 17 अप्रैल। उत्तर प्रदेश राज्य पंचायत परिषद की प्रदेश कार्यकारिणी को भंग कर दिया गया है। इसी के साथ सभी ज़िलों की इकाइयाँ भी तत्काल प्रभाव से भंग हो गई हैं । उक्त जानकारी देते हुए यू पी राज्य पंचायत परिषद के प्रदेश अध्यक्ष राना दिनेश प्रताप सिंह बताया कि शीघ्र नए सिरे से प्रदेश पदाधिकारियों एवं जिले की इकाइयों को गठित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पंचायत एवं नगर निकायों के ऊर्जावान जन प्रतिनिधियों को राज्य पंचायत परिषद से जोड़ा जाएगा। भारत सरकार एवं राज्य सरकार से पुरस्कृत पूर्व एवं वर्तमान पंचायत प्रतिनिधियों को प्राथमिकता दी जाएगी। श्री राना ने कहा है कि राज्य पंचायत परिषद को मजबूत कर प्रदेश स्तर पर एक ड्राफ्ट तैयार किया जाएगा जिसमें पंचायतो एवं नगर निकायों को अधिकार सम्पन्न तथा जवाबदेह बनाने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी सहित पंचायतीराज मंत्री व उच्चाधिकारियों से वार्ता की जाएगी। 73 वें और 74 वें संविधान संशोधन को लागू कराने के संदर्भ में भारत सरकार से भी संवाद स्थापित किया जाएगा। श्री राना ने कहा है कि विकसित भारत संकल्प को...

हनुमान मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर नगर बाजार में निकली कलश यात्रा में उमड़ा जन सैलाब

  नीरज कुमार पांडेय जिला संबादाता बस्ती बस्ती।नगर पंचायत नगर में आज निकली भव्य कलश यात्रा में जन सैलाब उमड़ पड़ा। जय श्री राम के नारों और डीजे तथा ढोल नगाड़ों के धुन में नृत्य करती महिलाओ का जोश देखते ही बन रहा था। हाथी घोड़े और तीन बग्घियों पर सवार सीता राम लक्ष्मण और हनुमान तथा राधे कृष्णा के रूप में सजे धजे बच्चे लोगों के आकर्षण का केंद्र बन गए। मध्य प्रदेश के शक्ति पीठ मैहर देवी की पावन भूमि से पधारे प्रसिद्ध कथा वाचक पूज्य रामेश्वर नारायण शास्त्री जी एक रथ पर सवार होकर बाजार वासियों का अभिवादन स्वीकार कर आशीर्वाद देते रहे। श्री हनुमान गढ़ी मंदिर नगर बाजार से निकलकर शोभायात्रा का जुलूस राजकोट होते हुए श्री दुर्गा मंदिर नगर बाजार होकर पूरे बाजार में घूमते हुए कार्यक्रम स्थल पहुंचा जहां हजारों युवाओं ने राम नाम संकीर्तन और भारत माता की जय के गगन भेदी तारों से माहौल को धार्मिक रंग में शराबोर कर दिया। नगर पंचायत अध्यक्ष नीलम सिंह राना, उत्तर प्रदेश राज्य पंचायत परिषद के प्रदेश अध्यक्ष राना दिनेश प्रताप सिंह,मुख्य यजमान शेष मणि कसौधन, पूर्व जिला पंचायत सदस्य कपिलदेव सिंह, चिरौंजी ल...