Skip to main content

किसान दिवस में किसानों एवं अधिकारियों को स्वीप के अन्तर्गत मतदाता बनने एंव मतदान करने के लिए मतदाता जागरूकता की शपथ दिलाया


            नीरज  पांडेय सम्वाददाता बस्ती 

              बस्ती - जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती सौम्या अग्रवाल ने किसान दिवस में किसानों एवं अधिकारियों को स्वीप के अन्तर्गत मतदाता बनने एंव मतदान करने के लिए मतदाता जागरूकता की शपथ दिलाया। उन्होने कहा कि 01 जनवरी 2022 को 18 वर्ष की आयु पूरा करने वाले सभी पुरूष एवं महिला को मतदाता बनाने के लिए 30 नवम्बर तक फार्म भरे जा सकते है। इसके अलावा मतदाता बनने से छूटे हुए लोगों को भी फार्म-6 भरवाकर उनका नाम मतदाता सूची में जोड़ा जा रहा है। इसके अलावा मतदाता सूची में अशुद्धियों को ठीक कराया जा रहा है तथा मृतक एवं शिफ्टेड मतदाताओं का नाम सूची से हटाया जा रहा है। 

उन्होने बताया कि इस कार्य के लिए बीएलओ को मतदाता सूची उपलब्ध करायी गयी है। कोई भी व्यक्ति इसे निःशुल्क देख सकता है। उन्होने बताया कि 21 नवम्बर एंव 27 नवम्बर 2021 इस अभियान की विशेष तिथियां होंगी, जिसमें बीएलओ संबंधित बूथ पर प्रातः 10.00 बजे से सायं 05.00 बजे तक उपलब्ध रहेंगे। 30 नवम्बर तक मतदाता सूची में नाम जोड़ने और हटाने के फार्म लिए जायेगें।  20 दिसम्बर 2021 तक दावे और आपत्तियों का निस्तारण एवं 05 जनवरी 2022 को अन्तिम प्रकाशन किया जायेंगा।

       जिलाधिकारी ने किसानो एंव अधिकारियों को शपथ दिलाया कि न्यूनतम 05 लोगों को मतदान के लिए प्रेरित करेंगे। उन्होने बिना किसी लालच, भय, पक्षपात के मतदान करने और देश के विकास में भागीदार बनने का संकल्प दिलाया। इसका संचालन स्वीप प्रभारी/जिला विकास अधिकारी अजीत श्रीवास्तव ने किया। इस अवसर पर सीडीओ डॉ0 राजेश कुमार प्रजापति, उप निदेशक कृषि अनिल कुमार, पीडी कमलेश सोनी, प्रेम चन्द्र प्रजापति, संदीप वर्मा, एके सिंह, डॉ0 अश्वनी तिवारी, एके श्रीवास्तव, राजेन्द्र यादव, प्रगतिशील किसान राममूर्ति मिश्रा, मनोज कुमार, परमानंद सिंह तथा विभागीय अधिकारीगण एवं किसान उपस्थित रहें।

Comments

Popular posts from this blog

सर्व समाज का सम्मान और गरीबों का उत्थान हमारी प्राथमिकता :नीलम सिंह राना

  नीरज कुमार पांडेय जिला संबादाता बस्ती बस्ती, 20 दिसम्बर। नगर पंचायत नगर का स्थापना दिवस धूम धाम से मनाया गया। मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष नीलम सिंह राना ने भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण और द्वीप प्रज्वलित कर समारोह का उद्घाटन किया। अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री आवास के 750 लाभार्थियों को स्वामित्व प्रमाण पत्र और कंबल वितरित किया गया। नगर पंचायत के दो सफाई नायक और 10 सफाई कर्मी सम्मानित किए गए। नगर पंचायत कर्मियों द्वारा अध्यक्ष और सभासदों को सम्मानित किया गया।श्रीमती राना ने 37 परियोजनाओं का शिलान्यास करते हुए कहा कि नगर को राष्ट्रीय पटल पर स्थापित करना हमारा उद्वेश्य है। उन्होंने सभी पन्द्रह वार्डों के निरन्तर विकास की प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि पात्रों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने का प्रयास जारी रहेगा। सर्व समाज का सम्मान और गरीबों का उत्थान हमारी प्राथमिकता है। पूर्व ब्लॉक प्रमुख भाजपा नेता राना दिनेश प्रताप सिंह ने सभी को स्थापना दिवस की बधाई देते हुए कहा कि आदर्श नगर पंचायत जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरे हम सब ऐसा प्रयास करें। उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री पूज्य योग...

उत्तर प्रदेश राज्य पंचायत परिषद की प्रदेश कार्यकारिणी को किया गया भंग: राना दिनेश प्रताप सिंह

  नीरज कुमार पांडेय जिला संबादाता बस्ती बस्ती 17 अप्रैल। उत्तर प्रदेश राज्य पंचायत परिषद की प्रदेश कार्यकारिणी को भंग कर दिया गया है। इसी के साथ सभी ज़िलों की इकाइयाँ भी तत्काल प्रभाव से भंग हो गई हैं । उक्त जानकारी देते हुए यू पी राज्य पंचायत परिषद के प्रदेश अध्यक्ष राना दिनेश प्रताप सिंह बताया कि शीघ्र नए सिरे से प्रदेश पदाधिकारियों एवं जिले की इकाइयों को गठित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पंचायत एवं नगर निकायों के ऊर्जावान जन प्रतिनिधियों को राज्य पंचायत परिषद से जोड़ा जाएगा। भारत सरकार एवं राज्य सरकार से पुरस्कृत पूर्व एवं वर्तमान पंचायत प्रतिनिधियों को प्राथमिकता दी जाएगी। श्री राना ने कहा है कि राज्य पंचायत परिषद को मजबूत कर प्रदेश स्तर पर एक ड्राफ्ट तैयार किया जाएगा जिसमें पंचायतो एवं नगर निकायों को अधिकार सम्पन्न तथा जवाबदेह बनाने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी सहित पंचायतीराज मंत्री व उच्चाधिकारियों से वार्ता की जाएगी। 73 वें और 74 वें संविधान संशोधन को लागू कराने के संदर्भ में भारत सरकार से भी संवाद स्थापित किया जाएगा। श्री राना ने कहा है कि विकसित भारत संकल्प को...

हनुमान मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर नगर बाजार में निकली कलश यात्रा में उमड़ा जन सैलाब

  नीरज कुमार पांडेय जिला संबादाता बस्ती बस्ती।नगर पंचायत नगर में आज निकली भव्य कलश यात्रा में जन सैलाब उमड़ पड़ा। जय श्री राम के नारों और डीजे तथा ढोल नगाड़ों के धुन में नृत्य करती महिलाओ का जोश देखते ही बन रहा था। हाथी घोड़े और तीन बग्घियों पर सवार सीता राम लक्ष्मण और हनुमान तथा राधे कृष्णा के रूप में सजे धजे बच्चे लोगों के आकर्षण का केंद्र बन गए। मध्य प्रदेश के शक्ति पीठ मैहर देवी की पावन भूमि से पधारे प्रसिद्ध कथा वाचक पूज्य रामेश्वर नारायण शास्त्री जी एक रथ पर सवार होकर बाजार वासियों का अभिवादन स्वीकार कर आशीर्वाद देते रहे। श्री हनुमान गढ़ी मंदिर नगर बाजार से निकलकर शोभायात्रा का जुलूस राजकोट होते हुए श्री दुर्गा मंदिर नगर बाजार होकर पूरे बाजार में घूमते हुए कार्यक्रम स्थल पहुंचा जहां हजारों युवाओं ने राम नाम संकीर्तन और भारत माता की जय के गगन भेदी तारों से माहौल को धार्मिक रंग में शराबोर कर दिया। नगर पंचायत अध्यक्ष नीलम सिंह राना, उत्तर प्रदेश राज्य पंचायत परिषद के प्रदेश अध्यक्ष राना दिनेश प्रताप सिंह,मुख्य यजमान शेष मणि कसौधन, पूर्व जिला पंचायत सदस्य कपिलदेव सिंह, चिरौंजी ल...