Skip to main content

जिलाधिकारी ने मालवीय रोड स्थित अधिशासी अभियंता विद्युत खण्ड-2 के कार्यालय का किया आकस्मिक निरीक्षण


 

नीरज कुमार पांडेय जिला संवाददाता बस्ती

बस्ती - जिलाधिकारी श्रीमती प्रियंका निरंजन ने मालवीय रोड स्थित अधिशासी अभियंता विद्युत खण्ड-2 के कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यालय में काफी गंदगी पाए जाने पर नाराजगी व्यक्त किया। यहां तक कि अधिशासी अभियंता के टेबल पर भी धूल पड़ी हुई थी। मुख्य गेट के पास  बाहर भी काफी गंदगी पड़ी थी। जिलाधिकारी ने उसके साफ सफाई के निर्देश दिए हैं।

         जिलाधिकारी ने फाइलों को व्यवस्थित ढंग से रखने का निर्देश दिया। स्टोर रूम में बेतरतीब पत्रावली के बंडल रखे हुए थे। उन्होंने कार्यालय में प्रकाश व्यवस्था बढ़ाने का निर्देश दिया। पत्रावलियों के निरीक्षण में उन्होंने पाया कि एक राइस मिल के बिल बकाया हैं। उन्होंने उसको वसूल करने का निर्देश दिया।

         निरीक्षण के दौरान कार्यालय में श्रीमती गीता एवं मुन्नीलाल अनुपस्थित पाए गए। उन्होंने वेतन रोकते हुए उनका स्पष्टीकरण तलब करने का निर्देश दिया है। जिलाधिकारी ने शिकायत रजिस्टर, बिल रजिस्टर, मीटर बिल रजिस्टर आदि का निरीक्षण किया। उनके पूछने पर अधिशासी अभियंता ने बताया कि उनके क्षेत्र में कुल 80 विद्युत सखी हैं। इनके द्वारा बिलों का भुगतान कराया जाता है। उनके क्षेत्र में लगभग 45000 डिफाल्टर विद्युत उपभोक्ता है। उनके पूछने पर अधिशासी अभियंता ने बताया कि 3 साल पूर्व सभी लिपिकों का पटल बदला गया है। निरीक्षण के दौरान उन्होंने बिल रिवीजन रजिस्टर का भी निरीक्षण किया।

         जिलाधिकारी ने निर्देश दिया है कि विद्युत विभाग के सभी अधिकारी अधिशासी अभियंता, सहायक अभियंता, एसडीओ तथा जेई अपने-अपने कार्य क्षेत्र में निवास करेंगे। समय-समय पर इसका आकस्मिक निरीक्षण भी कराया जाएगा। टोल फ्री नंबर 1912 पर प्राप्त शिकायतों का संबंधित अधिकारी तत्काल निस्तारण सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारियों का मोबाइल नंबर आपदा नियंत्रण कंट्रोल रूम में भिजवाए ताकि समय-समय पर उनके मूवमेंट के बारे में जानकारी की जा सके। अधिशासी अभियंता महेंद्र कुमार ने बताया कि जनपद में कुल 37 विद्युत उपकेंद्र हैं तथा 16 एसडीओ तैनात हैं। इसके अलावा सभी उप केंद्र पर जेई तैनात हैं। इस दौरान अधिशासी अभियंता एमके गौड भी उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

सर्व समाज का सम्मान और गरीबों का उत्थान हमारी प्राथमिकता :नीलम सिंह राना

  नीरज कुमार पांडेय जिला संबादाता बस्ती बस्ती, 20 दिसम्बर। नगर पंचायत नगर का स्थापना दिवस धूम धाम से मनाया गया। मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष नीलम सिंह राना ने भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण और द्वीप प्रज्वलित कर समारोह का उद्घाटन किया। अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री आवास के 750 लाभार्थियों को स्वामित्व प्रमाण पत्र और कंबल वितरित किया गया। नगर पंचायत के दो सफाई नायक और 10 सफाई कर्मी सम्मानित किए गए। नगर पंचायत कर्मियों द्वारा अध्यक्ष और सभासदों को सम्मानित किया गया।श्रीमती राना ने 37 परियोजनाओं का शिलान्यास करते हुए कहा कि नगर को राष्ट्रीय पटल पर स्थापित करना हमारा उद्वेश्य है। उन्होंने सभी पन्द्रह वार्डों के निरन्तर विकास की प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि पात्रों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने का प्रयास जारी रहेगा। सर्व समाज का सम्मान और गरीबों का उत्थान हमारी प्राथमिकता है। पूर्व ब्लॉक प्रमुख भाजपा नेता राना दिनेश प्रताप सिंह ने सभी को स्थापना दिवस की बधाई देते हुए कहा कि आदर्श नगर पंचायत जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरे हम सब ऐसा प्रयास करें। उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री पूज्य योग...

उत्तर प्रदेश राज्य पंचायत परिषद की प्रदेश कार्यकारिणी को किया गया भंग: राना दिनेश प्रताप सिंह

  नीरज कुमार पांडेय जिला संबादाता बस्ती बस्ती 17 अप्रैल। उत्तर प्रदेश राज्य पंचायत परिषद की प्रदेश कार्यकारिणी को भंग कर दिया गया है। इसी के साथ सभी ज़िलों की इकाइयाँ भी तत्काल प्रभाव से भंग हो गई हैं । उक्त जानकारी देते हुए यू पी राज्य पंचायत परिषद के प्रदेश अध्यक्ष राना दिनेश प्रताप सिंह बताया कि शीघ्र नए सिरे से प्रदेश पदाधिकारियों एवं जिले की इकाइयों को गठित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पंचायत एवं नगर निकायों के ऊर्जावान जन प्रतिनिधियों को राज्य पंचायत परिषद से जोड़ा जाएगा। भारत सरकार एवं राज्य सरकार से पुरस्कृत पूर्व एवं वर्तमान पंचायत प्रतिनिधियों को प्राथमिकता दी जाएगी। श्री राना ने कहा है कि राज्य पंचायत परिषद को मजबूत कर प्रदेश स्तर पर एक ड्राफ्ट तैयार किया जाएगा जिसमें पंचायतो एवं नगर निकायों को अधिकार सम्पन्न तथा जवाबदेह बनाने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी सहित पंचायतीराज मंत्री व उच्चाधिकारियों से वार्ता की जाएगी। 73 वें और 74 वें संविधान संशोधन को लागू कराने के संदर्भ में भारत सरकार से भी संवाद स्थापित किया जाएगा। श्री राना ने कहा है कि विकसित भारत संकल्प को...

हनुमान मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर नगर बाजार में निकली कलश यात्रा में उमड़ा जन सैलाब

  नीरज कुमार पांडेय जिला संबादाता बस्ती बस्ती।नगर पंचायत नगर में आज निकली भव्य कलश यात्रा में जन सैलाब उमड़ पड़ा। जय श्री राम के नारों और डीजे तथा ढोल नगाड़ों के धुन में नृत्य करती महिलाओ का जोश देखते ही बन रहा था। हाथी घोड़े और तीन बग्घियों पर सवार सीता राम लक्ष्मण और हनुमान तथा राधे कृष्णा के रूप में सजे धजे बच्चे लोगों के आकर्षण का केंद्र बन गए। मध्य प्रदेश के शक्ति पीठ मैहर देवी की पावन भूमि से पधारे प्रसिद्ध कथा वाचक पूज्य रामेश्वर नारायण शास्त्री जी एक रथ पर सवार होकर बाजार वासियों का अभिवादन स्वीकार कर आशीर्वाद देते रहे। श्री हनुमान गढ़ी मंदिर नगर बाजार से निकलकर शोभायात्रा का जुलूस राजकोट होते हुए श्री दुर्गा मंदिर नगर बाजार होकर पूरे बाजार में घूमते हुए कार्यक्रम स्थल पहुंचा जहां हजारों युवाओं ने राम नाम संकीर्तन और भारत माता की जय के गगन भेदी तारों से माहौल को धार्मिक रंग में शराबोर कर दिया। नगर पंचायत अध्यक्ष नीलम सिंह राना, उत्तर प्रदेश राज्य पंचायत परिषद के प्रदेश अध्यक्ष राना दिनेश प्रताप सिंह,मुख्य यजमान शेष मणि कसौधन, पूर्व जिला पंचायत सदस्य कपिलदेव सिंह, चिरौंजी ल...