Skip to main content

प्रधानमंत्री के जन्मदिन के शुभ अवसर पर नगर पंचायत नगर नमो प्रदर्शनी का सांसद हरीश द्विवेदी ने किया उदघाटन



 
नीरज कुमार पांडेय जिला संवाददाता बस्ती

     बस्ती। बस्ती जिले में खास स्थान रखने वाले नगर बाजार में शनिवार को जिला सदस्यता प्रमुख विनोद शुक्ल की अगुवाई में भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन के शुभ अवसर पर उनके जीवन पर नमो प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।प्रदर्शनी का उदघाटन सांसद हरीश द्विवेदी ने किया।इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मोदी जी ने कई जन कल्याण योजना तो चलाई ही जिससे गरीबों,महिलाओं,बृद्धो,किसानों के साथ साथ आम जन मानस के मन सम्मान को बढ़ाने का काम किया है।



कोरोना काल उनकी सूझ बूझ का दुनिया  ने लोहा माना।

उन्होंने रूस और यूक्रेन के युद्ध के बारे में चर्चा करते हुए बताया की 

 भारतीयों को बचाने के लिए मोदी जी ने कोई कोर कसर नहीं छोड़ी।उन्होंने भारतीयों को तिरंगा लेकर निकलने को कहा जिससे भारतीयों को पहचाना जा सके। ऐसी दशा में देखने को मिला कि जो लोग भारत से नफरत करते थे वे भी भारतीय तिरंगा लेकर निकलने पर मजबूर हुए इस तरह भारतीय तिरंगे को हाथों में लेकर कई विदेशियों ने अपनी जान बचाई।ऐसा पहली बार हुआ।ऐसे में सभी भारतीयों का फक्र से ऊंचा हो उठता है की हम उस देश के वासी है जहा के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी है। 

इस अवसर पर अंकुर कसौधन को बब्बू सिंह के प्रयास से सांसद जी की उपस्थिति में पार्टी की सदस्यता दिलाई गई।


    कार्यक्रम में बिनोद शुक्ल,अवधेश सिंह,परमानंद सिंह,बब्बू सिंह,अनिल श्रीवास्तव,अंकुर कशौधन,सुर्य नारायण उपाध्याय भावुक,पवन कसौधन, धर्मेंद्र तिवारी एस एच ओ,योगेश पांडेय,सुधाकर पांडेय के साथ साथ बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ और अन्य लोग रहे एकत्र।

Comments

Popular posts from this blog

सर्व समाज का सम्मान और गरीबों का उत्थान हमारी प्राथमिकता :नीलम सिंह राना

  नीरज कुमार पांडेय जिला संबादाता बस्ती बस्ती, 20 दिसम्बर। नगर पंचायत नगर का स्थापना दिवस धूम धाम से मनाया गया। मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष नीलम सिंह राना ने भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण और द्वीप प्रज्वलित कर समारोह का उद्घाटन किया। अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री आवास के 750 लाभार्थियों को स्वामित्व प्रमाण पत्र और कंबल वितरित किया गया। नगर पंचायत के दो सफाई नायक और 10 सफाई कर्मी सम्मानित किए गए। नगर पंचायत कर्मियों द्वारा अध्यक्ष और सभासदों को सम्मानित किया गया।श्रीमती राना ने 37 परियोजनाओं का शिलान्यास करते हुए कहा कि नगर को राष्ट्रीय पटल पर स्थापित करना हमारा उद्वेश्य है। उन्होंने सभी पन्द्रह वार्डों के निरन्तर विकास की प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि पात्रों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने का प्रयास जारी रहेगा। सर्व समाज का सम्मान और गरीबों का उत्थान हमारी प्राथमिकता है। पूर्व ब्लॉक प्रमुख भाजपा नेता राना दिनेश प्रताप सिंह ने सभी को स्थापना दिवस की बधाई देते हुए कहा कि आदर्श नगर पंचायत जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरे हम सब ऐसा प्रयास करें। उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री पूज्य योग...

उत्तर प्रदेश राज्य पंचायत परिषद की प्रदेश कार्यकारिणी को किया गया भंग: राना दिनेश प्रताप सिंह

  नीरज कुमार पांडेय जिला संबादाता बस्ती बस्ती 17 अप्रैल। उत्तर प्रदेश राज्य पंचायत परिषद की प्रदेश कार्यकारिणी को भंग कर दिया गया है। इसी के साथ सभी ज़िलों की इकाइयाँ भी तत्काल प्रभाव से भंग हो गई हैं । उक्त जानकारी देते हुए यू पी राज्य पंचायत परिषद के प्रदेश अध्यक्ष राना दिनेश प्रताप सिंह बताया कि शीघ्र नए सिरे से प्रदेश पदाधिकारियों एवं जिले की इकाइयों को गठित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पंचायत एवं नगर निकायों के ऊर्जावान जन प्रतिनिधियों को राज्य पंचायत परिषद से जोड़ा जाएगा। भारत सरकार एवं राज्य सरकार से पुरस्कृत पूर्व एवं वर्तमान पंचायत प्रतिनिधियों को प्राथमिकता दी जाएगी। श्री राना ने कहा है कि राज्य पंचायत परिषद को मजबूत कर प्रदेश स्तर पर एक ड्राफ्ट तैयार किया जाएगा जिसमें पंचायतो एवं नगर निकायों को अधिकार सम्पन्न तथा जवाबदेह बनाने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी सहित पंचायतीराज मंत्री व उच्चाधिकारियों से वार्ता की जाएगी। 73 वें और 74 वें संविधान संशोधन को लागू कराने के संदर्भ में भारत सरकार से भी संवाद स्थापित किया जाएगा। श्री राना ने कहा है कि विकसित भारत संकल्प को...

हनुमान मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर नगर बाजार में निकली कलश यात्रा में उमड़ा जन सैलाब

  नीरज कुमार पांडेय जिला संबादाता बस्ती बस्ती।नगर पंचायत नगर में आज निकली भव्य कलश यात्रा में जन सैलाब उमड़ पड़ा। जय श्री राम के नारों और डीजे तथा ढोल नगाड़ों के धुन में नृत्य करती महिलाओ का जोश देखते ही बन रहा था। हाथी घोड़े और तीन बग्घियों पर सवार सीता राम लक्ष्मण और हनुमान तथा राधे कृष्णा के रूप में सजे धजे बच्चे लोगों के आकर्षण का केंद्र बन गए। मध्य प्रदेश के शक्ति पीठ मैहर देवी की पावन भूमि से पधारे प्रसिद्ध कथा वाचक पूज्य रामेश्वर नारायण शास्त्री जी एक रथ पर सवार होकर बाजार वासियों का अभिवादन स्वीकार कर आशीर्वाद देते रहे। श्री हनुमान गढ़ी मंदिर नगर बाजार से निकलकर शोभायात्रा का जुलूस राजकोट होते हुए श्री दुर्गा मंदिर नगर बाजार होकर पूरे बाजार में घूमते हुए कार्यक्रम स्थल पहुंचा जहां हजारों युवाओं ने राम नाम संकीर्तन और भारत माता की जय के गगन भेदी तारों से माहौल को धार्मिक रंग में शराबोर कर दिया। नगर पंचायत अध्यक्ष नीलम सिंह राना, उत्तर प्रदेश राज्य पंचायत परिषद के प्रदेश अध्यक्ष राना दिनेश प्रताप सिंह,मुख्य यजमान शेष मणि कसौधन, पूर्व जिला पंचायत सदस्य कपिलदेव सिंह, चिरौंजी ल...