Skip to main content

स्वंत्रत देव सिंह ने दुबौलिया ब्लाक में ग्राम पंचायत बंजरिया सूबी पंचायत भवन पर विसुनदासपुर के 36 परिवारों को राहत सामग्री का किया वितरण


 

नीरज कुमार पांडेय जिला संवाददाता बस्ती

बस्ती । प्रदेश के सिंचाई एवं जल संसाधन बाढ़ नियंत्रण, परती भूमि, विकास, लघु सिंचाई, नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने हर्रैया तहसील के दुबौलिया ब्लाक में ग्राम पंचायत बंजरिया सूबी पंचायत भवन पर विसुनदासपुर के 36 परिवारों को राहत सामग्री का वितरण किया, जिसमें भुना चना, गुड, बिस्किट, माचिस, मोमबत्ती, 2-2 नहाने का साबुन, 5 किलो लाई तथा 10 किलो आलू शामिल है। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बाढ़ प्रभावित सभी लोगों को राहत सामग्री वितरण करने के लिए संकल्पित है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बाढ़ प्रभावित जिलों के जिलाधिकारी एवं अन्य अधिकारियों को तत्काल राहत सामग्री वितरण करने का निर्देश दिया है। बाढ़ प्रभावित लोगों को बाढ़ शरणालय, चिकित्सा सुविधा, पशुओं का इलाज, स्वच्छ पेयजल, साफ सफाई, ब्लीचिंग पाउडर एवं मैलाथियान का छिड़काव आदि कराने का निर्देश दिया है।

         उन्होंने कटरिया बंधे से मोटर बोट के द्वारा नदी के अंदर स्थित सुविखाबाबू ग्राम का भ्रमण किया। मंत्री महोदय ने सुविखाबाबू गांव में 22 परिवारों को राहत सामग्री का वितरण किया। उन्होंने ग्रामीणों से अपील किया कि प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराए गए बाढ़ शरणालय में निवास करें। जिलाधिकारी श्रीमती प्रियंका निरंजन ने मंत्री महोदय को बताया कि 40 लोगों को आवासीय पट्टा दिया गया है। वहां पर लोगों का हालचाल जाना तथा अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध कराएं। उन्होंने निर्देश दिया कि बाढ़ प्रभावित किसी भी व्यक्ति को किसी प्रकार की कठिनाई ना हो।

          सीएमओ डॉक्टर आरपी मिश्रा के निर्देश पर बिसुनदासपुर तथा कटरिया चॉदपुर में मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया, जिसमें डॉ. आर के शुक्ला, डॉ. इंद्रेश कुमार चौधरी, डॉ. धर्मेंद्र चौधरी, एएनएम अर्चना पांडे तथा श्रीमती शांति सिंह, रणधीर वर्मा, अश्वनी श्रीवास्तव, मनीष ने लगभग 150 लोगो को सर्दी, जुकाम, बुखार, खाज खुजली, जोड़ों एवं कमर दर्द, फोड़ा फुंसी की दवाएं वितरित किया। सहायक अभियंता बाढ़ जितेंद्र कुमार ने बताया कि नदी का जलस्तर वर्तमान में 88.86 सेमी है। बंधे की निगरानी के लिए विभाग के 14 जेई तैनात किए गए हैं, जो नियमित रूप से यहां रह कर बाढ़ की सुरक्षा कार्य कर रहे हैं।

           मंत्री महोदय के निरीक्षण के दौरान सांसद हरीश द्विवेदी, विधायक अजय सिंह, पुलिस अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव, सीडीओ डॉ. राजेश कुमार प्रजापति, एडीएम कमलेश चंद्र, अध्यक्ष महेश शुक्ला, रामरतन चौधरी, प्रमुख अभियंता एन.सी. उपाध्याय, मुख्य अभियंता गंडक आलोक जैन, अधीक्षण अभियंता गंडक अवनीश साहू, अधिशासी अभियंता बाढ़ दिनेश कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक दीपेंद्रनाथ चौधरी, अधिशासी अभियंता सरयू नहर खंड 4 राकेश कुमार गौतम, उप जिलाधिकारी हर्रैया गुलाबचंद, तहसीलदार इंद्रमणि तिवारी, डीएसओ सत्यवीर सिंह, ग्राम प्रधान कन्हैया, उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

सर्व समाज का सम्मान और गरीबों का उत्थान हमारी प्राथमिकता :नीलम सिंह राना

  नीरज कुमार पांडेय जिला संबादाता बस्ती बस्ती, 20 दिसम्बर। नगर पंचायत नगर का स्थापना दिवस धूम धाम से मनाया गया। मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष नीलम सिंह राना ने भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण और द्वीप प्रज्वलित कर समारोह का उद्घाटन किया। अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री आवास के 750 लाभार्थियों को स्वामित्व प्रमाण पत्र और कंबल वितरित किया गया। नगर पंचायत के दो सफाई नायक और 10 सफाई कर्मी सम्मानित किए गए। नगर पंचायत कर्मियों द्वारा अध्यक्ष और सभासदों को सम्मानित किया गया।श्रीमती राना ने 37 परियोजनाओं का शिलान्यास करते हुए कहा कि नगर को राष्ट्रीय पटल पर स्थापित करना हमारा उद्वेश्य है। उन्होंने सभी पन्द्रह वार्डों के निरन्तर विकास की प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि पात्रों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने का प्रयास जारी रहेगा। सर्व समाज का सम्मान और गरीबों का उत्थान हमारी प्राथमिकता है। पूर्व ब्लॉक प्रमुख भाजपा नेता राना दिनेश प्रताप सिंह ने सभी को स्थापना दिवस की बधाई देते हुए कहा कि आदर्श नगर पंचायत जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरे हम सब ऐसा प्रयास करें। उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री पूज्य योग...

उत्तर प्रदेश राज्य पंचायत परिषद की प्रदेश कार्यकारिणी को किया गया भंग: राना दिनेश प्रताप सिंह

  नीरज कुमार पांडेय जिला संबादाता बस्ती बस्ती 17 अप्रैल। उत्तर प्रदेश राज्य पंचायत परिषद की प्रदेश कार्यकारिणी को भंग कर दिया गया है। इसी के साथ सभी ज़िलों की इकाइयाँ भी तत्काल प्रभाव से भंग हो गई हैं । उक्त जानकारी देते हुए यू पी राज्य पंचायत परिषद के प्रदेश अध्यक्ष राना दिनेश प्रताप सिंह बताया कि शीघ्र नए सिरे से प्रदेश पदाधिकारियों एवं जिले की इकाइयों को गठित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पंचायत एवं नगर निकायों के ऊर्जावान जन प्रतिनिधियों को राज्य पंचायत परिषद से जोड़ा जाएगा। भारत सरकार एवं राज्य सरकार से पुरस्कृत पूर्व एवं वर्तमान पंचायत प्रतिनिधियों को प्राथमिकता दी जाएगी। श्री राना ने कहा है कि राज्य पंचायत परिषद को मजबूत कर प्रदेश स्तर पर एक ड्राफ्ट तैयार किया जाएगा जिसमें पंचायतो एवं नगर निकायों को अधिकार सम्पन्न तथा जवाबदेह बनाने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी सहित पंचायतीराज मंत्री व उच्चाधिकारियों से वार्ता की जाएगी। 73 वें और 74 वें संविधान संशोधन को लागू कराने के संदर्भ में भारत सरकार से भी संवाद स्थापित किया जाएगा। श्री राना ने कहा है कि विकसित भारत संकल्प को...

हनुमान मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर नगर बाजार में निकली कलश यात्रा में उमड़ा जन सैलाब

  नीरज कुमार पांडेय जिला संबादाता बस्ती बस्ती।नगर पंचायत नगर में आज निकली भव्य कलश यात्रा में जन सैलाब उमड़ पड़ा। जय श्री राम के नारों और डीजे तथा ढोल नगाड़ों के धुन में नृत्य करती महिलाओ का जोश देखते ही बन रहा था। हाथी घोड़े और तीन बग्घियों पर सवार सीता राम लक्ष्मण और हनुमान तथा राधे कृष्णा के रूप में सजे धजे बच्चे लोगों के आकर्षण का केंद्र बन गए। मध्य प्रदेश के शक्ति पीठ मैहर देवी की पावन भूमि से पधारे प्रसिद्ध कथा वाचक पूज्य रामेश्वर नारायण शास्त्री जी एक रथ पर सवार होकर बाजार वासियों का अभिवादन स्वीकार कर आशीर्वाद देते रहे। श्री हनुमान गढ़ी मंदिर नगर बाजार से निकलकर शोभायात्रा का जुलूस राजकोट होते हुए श्री दुर्गा मंदिर नगर बाजार होकर पूरे बाजार में घूमते हुए कार्यक्रम स्थल पहुंचा जहां हजारों युवाओं ने राम नाम संकीर्तन और भारत माता की जय के गगन भेदी तारों से माहौल को धार्मिक रंग में शराबोर कर दिया। नगर पंचायत अध्यक्ष नीलम सिंह राना, उत्तर प्रदेश राज्य पंचायत परिषद के प्रदेश अध्यक्ष राना दिनेश प्रताप सिंह,मुख्य यजमान शेष मणि कसौधन, पूर्व जिला पंचायत सदस्य कपिलदेव सिंह, चिरौंजी ल...