Skip to main content

*कानपुर की अर्चना तिवारी-अभिलाषा हुई काव्य श्री सम्मान से सम्मानित*


                  आलोक शुक्ल - लखनऊ 

            अंतरराष्ट्रीय शब्द सृजन के द्वारा दिल्ली के हिंदी भवन में भारत के अशोक चक्र विजेताओं पर अंतरराष्ट्रीय दोहा संग्रह 'भारत के अशोक चक्र विजेता' का भव्य लोकार्पण हुआ तो पूरा सभागार भारतमाता के जयघोष के साथ तालियों से गूँजने लगा।

अंतरराष्ट्रीय शब्द सृजन के संस्थापक एवं अध्यक्ष डॉ राजीव कुमार पाण्डेय के द्वारा संपादित एवं संस्था के महासचिव ओंकार त्रिपाठी द्वारा संकलित 'भारत के अशोक चक्र विजेता' एक कालजयी ऐतिहासिक दोहा संग्रह है जिसमें सभी अशोक चक्र विजेताओं के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर सम्पूर्ण विश्व के हिंदी 167 दोहाकारों ने अपनी कलम चलाई है।

कार्यक्रम के अध्यक्ष देश के ख्यातिप्राप्त वरिष्ठ साहित्यकार डॉ चन्द्रपाल शर्मा, मुख्य अतिथि लेफ्टिनेंट जनरल विष्णुकांत चतुर्वेदी, विशिष्ट अतिथि दिल्ली हिंदी साहित्य सम्मेलन की अध्यक्ष डॉ इंदिरा मोहन एवं विशिष्ट अतिथि फ़िल्म गीतकार एवं साहित्यकार डॉ प्रमोद कुश 'तनहा' ने इस ऐतिहासिक ग्रन्थ का लोकार्पण किया तो समूचा सभागार भारतमाता की जय के नाद से गूँजने लगा।

डॉ चन्द्रपाल शर्मा ने इस ग्रन्थ को राष्ट्रीय महत्व का ग्रन्थ बताया तो मुख्य अतिथि लेफ्टिनेंट जनरल विष्णुकांत चतुर्वेदी(सेवानिवृत्त) ने इस ग्रन्थ को भारत के  शौर्य की संज्ञा दी।

देश की वरिष्ठ गीतकार डॉ इंदिरा मोहन ने इसे अभूतपूर्व एवं कालजयी ग्रन्थ की संज्ञा दी।

ग्रन्थ की समीक्षा करते हुए डॉ प्रमोद कुश 'तनहा'  ने कहा भारत की वीरता शौर्य बलिदान की गाथा का ऐतिहासिक ग्रन्थ है जो राष्ट्रभक्ति का जाग्रत करेगा।

इस अवसर पर इस ग्रन्थ के सहभागी रचनाकार कानपुर से चर्चित कवियत्री व छंदकार अर्चना तिवारी-अभिलाषा को अंतरराष्ट्रीय काव्य श्री सम्मान से अलंकृत किया गया।

ग्रन्थ के सम्पादक डॉ राजीव कुमार पाण्डेय ने बताया कि की नवम्बर में ऑनलाइन कार्यक्रम के माध्यम से 201 कवियों द्वारा अशोक चक्र विजेताओं पर  दोहे सृजित कराकर कविता पाठ कराया था जिसे इंडिया बुक ऑफ़ रिकॉर्डस में दर्ज किया गया है उन्हीं में से चयनित 167 दोहाकारों से से इस ग्रन्थ को प्रकाशित किया गया है।संस्था के महासचिव एवं ग्रन्थ के संकलन कर्ता वरिष्ठ गीतकार ओंकार त्रिपाठी ने कार्यक्रम की प्रस्ताविकी रखते हुए बताया कि इस कालजयी ऐतिहासिक 'भारत के अशोक चक्र विजेता' में भारत सहित अमेरिका इंडोनेशिया नेपाल, अबुधाबी आदि देशों 167 दोहाकारों के 2063 दोहे संकलित हैं जो हिंदी साहित्य में एक विशाल दोहा ग्रन्थ माना जायेगा।संस्था के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं कार्यक्रम के स्वागताध्यक्ष राजकुमार छपाडिया ने स्वागत भाषण के साथ सभी अतिथियों का बुके,स्मृति चिन्ह शॉल बैज आदि से सम्मानित किया।

इस अवसर पर देश विदेश के शताधिक कवियों को अंगवस्त्र किताबें के साथ सम्मान पत्र देकर अंतरराष्ट्रीय काव्य श्री सम्मान से अलंकृत किया गया।अतिथियों के द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।संस्था की महिला इकाई की महामंत्री गार्गी कौशिक ने सरस्वती वंदना की।कार्यक्रम का संचालन  डॉ राजीव कुमार पाण्डेय एवं संगठन मंत्री ब्रज माहिर न धन्यवाद ज्ञापित किया।

Comments

Popular posts from this blog

सर्व समाज का सम्मान और गरीबों का उत्थान हमारी प्राथमिकता :नीलम सिंह राना

  नीरज कुमार पांडेय जिला संबादाता बस्ती बस्ती, 20 दिसम्बर। नगर पंचायत नगर का स्थापना दिवस धूम धाम से मनाया गया। मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष नीलम सिंह राना ने भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण और द्वीप प्रज्वलित कर समारोह का उद्घाटन किया। अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री आवास के 750 लाभार्थियों को स्वामित्व प्रमाण पत्र और कंबल वितरित किया गया। नगर पंचायत के दो सफाई नायक और 10 सफाई कर्मी सम्मानित किए गए। नगर पंचायत कर्मियों द्वारा अध्यक्ष और सभासदों को सम्मानित किया गया।श्रीमती राना ने 37 परियोजनाओं का शिलान्यास करते हुए कहा कि नगर को राष्ट्रीय पटल पर स्थापित करना हमारा उद्वेश्य है। उन्होंने सभी पन्द्रह वार्डों के निरन्तर विकास की प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि पात्रों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने का प्रयास जारी रहेगा। सर्व समाज का सम्मान और गरीबों का उत्थान हमारी प्राथमिकता है। पूर्व ब्लॉक प्रमुख भाजपा नेता राना दिनेश प्रताप सिंह ने सभी को स्थापना दिवस की बधाई देते हुए कहा कि आदर्श नगर पंचायत जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरे हम सब ऐसा प्रयास करें। उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री पूज्य योग...

उत्तर प्रदेश राज्य पंचायत परिषद की प्रदेश कार्यकारिणी को किया गया भंग: राना दिनेश प्रताप सिंह

  नीरज कुमार पांडेय जिला संबादाता बस्ती बस्ती 17 अप्रैल। उत्तर प्रदेश राज्य पंचायत परिषद की प्रदेश कार्यकारिणी को भंग कर दिया गया है। इसी के साथ सभी ज़िलों की इकाइयाँ भी तत्काल प्रभाव से भंग हो गई हैं । उक्त जानकारी देते हुए यू पी राज्य पंचायत परिषद के प्रदेश अध्यक्ष राना दिनेश प्रताप सिंह बताया कि शीघ्र नए सिरे से प्रदेश पदाधिकारियों एवं जिले की इकाइयों को गठित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पंचायत एवं नगर निकायों के ऊर्जावान जन प्रतिनिधियों को राज्य पंचायत परिषद से जोड़ा जाएगा। भारत सरकार एवं राज्य सरकार से पुरस्कृत पूर्व एवं वर्तमान पंचायत प्रतिनिधियों को प्राथमिकता दी जाएगी। श्री राना ने कहा है कि राज्य पंचायत परिषद को मजबूत कर प्रदेश स्तर पर एक ड्राफ्ट तैयार किया जाएगा जिसमें पंचायतो एवं नगर निकायों को अधिकार सम्पन्न तथा जवाबदेह बनाने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी सहित पंचायतीराज मंत्री व उच्चाधिकारियों से वार्ता की जाएगी। 73 वें और 74 वें संविधान संशोधन को लागू कराने के संदर्भ में भारत सरकार से भी संवाद स्थापित किया जाएगा। श्री राना ने कहा है कि विकसित भारत संकल्प को...

हनुमान मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर नगर बाजार में निकली कलश यात्रा में उमड़ा जन सैलाब

  नीरज कुमार पांडेय जिला संबादाता बस्ती बस्ती।नगर पंचायत नगर में आज निकली भव्य कलश यात्रा में जन सैलाब उमड़ पड़ा। जय श्री राम के नारों और डीजे तथा ढोल नगाड़ों के धुन में नृत्य करती महिलाओ का जोश देखते ही बन रहा था। हाथी घोड़े और तीन बग्घियों पर सवार सीता राम लक्ष्मण और हनुमान तथा राधे कृष्णा के रूप में सजे धजे बच्चे लोगों के आकर्षण का केंद्र बन गए। मध्य प्रदेश के शक्ति पीठ मैहर देवी की पावन भूमि से पधारे प्रसिद्ध कथा वाचक पूज्य रामेश्वर नारायण शास्त्री जी एक रथ पर सवार होकर बाजार वासियों का अभिवादन स्वीकार कर आशीर्वाद देते रहे। श्री हनुमान गढ़ी मंदिर नगर बाजार से निकलकर शोभायात्रा का जुलूस राजकोट होते हुए श्री दुर्गा मंदिर नगर बाजार होकर पूरे बाजार में घूमते हुए कार्यक्रम स्थल पहुंचा जहां हजारों युवाओं ने राम नाम संकीर्तन और भारत माता की जय के गगन भेदी तारों से माहौल को धार्मिक रंग में शराबोर कर दिया। नगर पंचायत अध्यक्ष नीलम सिंह राना, उत्तर प्रदेश राज्य पंचायत परिषद के प्रदेश अध्यक्ष राना दिनेश प्रताप सिंह,मुख्य यजमान शेष मणि कसौधन, पूर्व जिला पंचायत सदस्य कपिलदेव सिंह, चिरौंजी ल...