Skip to main content

तीन दिनों के अंदर विकास योजनाओं को संकलिततीन दिनों के अंदर विकास योजनाओं को संकलित किया जाय



                       रिपोर्ट - कार्यालय प्रतिनिधि - बस्ती 

                आज नगर पंचायत नगर की बैठक अध्यक्ष नीलम सिंह राना की अध्यक्षता में संपन्न हुई जिसमे सर्व सम्मत से निर्णय लिया गया कि तीन  दिनों के अंदर विकास योजनाओं को संकलित कर अग्रिम कार्यवाही की जाए। नगर निकाय में सरकारी जमीनों को कब्जे से मुक्त कराने की कानूनी कार्यवाही की जाएगी। भाजपा सरकार के मंत्र सबका साथ सबका विकास की धारणा अनुसार सभी गरीबों को आवास दिलाना प्राथमिकताओं में शामिल हैं। निकाय को स्वावलंबी बनाने की संभावनाओं पर ठोस कदम उठाए जाएंगे। विद्युत आपूर्ति की सुधार के लिए नगर पंचायत के लिए अलग फीडर बनेगा। नगर को साफ सुथरा बनाने और शुद्ध पेय जल आपूर्ति का संकल्प लिया गया। खराब वॉटर कूलर और गाड़ियों को तत्काल ठीक कराया जाए। जलनिकासी और पर्यावरण संरक्षण पर विशेष जोर होगा । स्वाधीनता संग्राम की निशानी राजकोट का सुंदरीकरण किया जाएगा। तालाबों का पुनर्निर्माण होगा तथा धार्मिक स्थल व तिराहे चौराहे भी सुंदर बनाए जाएंगे। एक सरकारी स्कूल को मॉडल के तौर पर सुविधायुक्त स्मार्ट बनाने का प्रयास होगा। वैकल्पिक ऊर्जा को अपनाने के उपाय किए जायेंगे तथा नागरिक सुरक्षा और सुविधाओं के लिए सभी प्रभावी व्यवस्थागत ढांचा खड़ा किया जाएगा। खराब पड़ी लाइटों तो ठीक कराया जाए। अस्पताल, स्टेडियम,अग्नि शमन केन्द्र, शव वाहन, एंबुलेंस के लिए शासन प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से संवाद स्थापित कर प्रभावी कदम उठाए जाएंगे। छोटे कारोबारियों को सरकारी योजनाओं से जोडकर व्याजमुफ्त ऋण दिलाने का प्रयास होगा। व्यापारी बन्धुओं की सुविधानुसार विभिन्न विभागों के कैंप लगाए जायेंगे जिससे किसी अधिकारी को बेजा उत्पीड़न का अवसर न मिल सके। प्रत्येक वार्ड में मा० सभासद के संयोजकत्व में 11 सदस्यीय  सलाहकार समिति और 11 सदस्यीय मुहल्ला स्वच्छता समितियां गठित होंगी जिसमे गैर राजनीतिज्ञ लोग जैसे पूर्व सैनिक, पूर्व अध्यापक, पूर्व विभागीय कर्मी, प्रगतिशील किसान, पत्रकार और समाजसेवी आदि शामिल हो सकेंगे। नगर विकास के लिए टाउन प्लानर की सेवाएं ली जाएंगी। नगर पंचायत स्तर पर भी अध्यक्ष के संयोजकत्व में 21 सदस्यीय सलाहकार समिति गठित होगी  तथा वार्ड समितियों की भांति विभिन्न विषयों के जानकार गैर राजनीतिज्ञ इसके सदस्य हों सकेंगे। लापरवाह कर्मियों को चेतावनी के बाद सेवा समाप्ति की कार्यवाही की जाएगी।  बिजली विभाग सहित अन्य सरकारी विभागों के भ्रष्ट और लापरवाह कर्मियों को हटाने के लिए उच्चाधिकारियों से संवाद होगा। समूहों को सक्रिय करने और उनसे जुड़ी महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के सभी जरूरी और प्रभावी उपाय किए जायेंगे। प्रत्येक वार्ड में बोर्ड लगाकर सभी जिम्मेदार जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के मोबाइल न० अंकित किए जाएंगे जिससे आम जनता आसानी से अपनी समस्या बता सके। सभासदों ने अपने अपने क्षेत्र की समस्याओं को बताया जिसे अध्यक्ष और अधिशाषी अधिकारी ने शीघ्र निस्तारण की बात कहीं ।इसके पूर्व नगर श्री दुर्गा मंदिर  बनाए गए अध्यक्ष के कैंप कार्यालय का विधिवत पूजा पाठ कर उद्घाटन किया गया। बताया की सभी कार्य दिवसों में लोग अपनी शिकायते और मांगे नोट करवा सकेंगे जहां एक कर्मी पूरे दिन मौजूद रहेगा। समय समय पर अध्यक्ष नीलम सिंह राना भी बैठेगी। कार्यालय परिसर में एक स्वागत सभा भी हुई जिसमे बड़ी संख्या में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सभासद रंजना, कांति देवी, सवीना परवीन,विंदुलाल, दिनेश चौरसिया, राम सजन सदीप कुमार, राज कुमार चौधरी, किरन, अखिलेश यादव, विजय सहनी, राजेश पांडे, सत्यराम निषाद आदि मौजूद रहे

Comments

Popular posts from this blog

उत्तर प्रदेश राज्य पंचायत परिषद की प्रदेश कार्यकारिणी को किया गया भंग: राना दिनेश प्रताप सिंह

  नीरज कुमार पांडेय जिला संबादाता बस्ती बस्ती 17 अप्रैल। उत्तर प्रदेश राज्य पंचायत परिषद की प्रदेश कार्यकारिणी को भंग कर दिया गया है। इसी के साथ सभी ज़िलों की इकाइयाँ भी तत्काल प्रभाव से भंग हो गई हैं । उक्त जानकारी देते हुए यू पी राज्य पंचायत परिषद के प्रदेश अध्यक्ष राना दिनेश प्रताप सिंह बताया कि शीघ्र नए सिरे से प्रदेश पदाधिकारियों एवं जिले की इकाइयों को गठित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पंचायत एवं नगर निकायों के ऊर्जावान जन प्रतिनिधियों को राज्य पंचायत परिषद से जोड़ा जाएगा। भारत सरकार एवं राज्य सरकार से पुरस्कृत पूर्व एवं वर्तमान पंचायत प्रतिनिधियों को प्राथमिकता दी जाएगी। श्री राना ने कहा है कि राज्य पंचायत परिषद को मजबूत कर प्रदेश स्तर पर एक ड्राफ्ट तैयार किया जाएगा जिसमें पंचायतो एवं नगर निकायों को अधिकार सम्पन्न तथा जवाबदेह बनाने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी सहित पंचायतीराज मंत्री व उच्चाधिकारियों से वार्ता की जाएगी। 73 वें और 74 वें संविधान संशोधन को लागू कराने के संदर्भ में भारत सरकार से भी संवाद स्थापित किया जाएगा। श्री राना ने कहा है कि विकसित भारत संकल्प को...

सर्व समाज का सम्मान और गरीबों का उत्थान हमारी प्राथमिकता :नीलम सिंह राना

  नीरज कुमार पांडेय जिला संबादाता बस्ती बस्ती, 20 दिसम्बर। नगर पंचायत नगर का स्थापना दिवस धूम धाम से मनाया गया। मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष नीलम सिंह राना ने भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण और द्वीप प्रज्वलित कर समारोह का उद्घाटन किया। अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री आवास के 750 लाभार्थियों को स्वामित्व प्रमाण पत्र और कंबल वितरित किया गया। नगर पंचायत के दो सफाई नायक और 10 सफाई कर्मी सम्मानित किए गए। नगर पंचायत कर्मियों द्वारा अध्यक्ष और सभासदों को सम्मानित किया गया।श्रीमती राना ने 37 परियोजनाओं का शिलान्यास करते हुए कहा कि नगर को राष्ट्रीय पटल पर स्थापित करना हमारा उद्वेश्य है। उन्होंने सभी पन्द्रह वार्डों के निरन्तर विकास की प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि पात्रों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने का प्रयास जारी रहेगा। सर्व समाज का सम्मान और गरीबों का उत्थान हमारी प्राथमिकता है। पूर्व ब्लॉक प्रमुख भाजपा नेता राना दिनेश प्रताप सिंह ने सभी को स्थापना दिवस की बधाई देते हुए कहा कि आदर्श नगर पंचायत जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरे हम सब ऐसा प्रयास करें। उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री पूज्य योग...

हनुमान मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर नगर बाजार में निकली कलश यात्रा में उमड़ा जन सैलाब

  नीरज कुमार पांडेय जिला संबादाता बस्ती बस्ती।नगर पंचायत नगर में आज निकली भव्य कलश यात्रा में जन सैलाब उमड़ पड़ा। जय श्री राम के नारों और डीजे तथा ढोल नगाड़ों के धुन में नृत्य करती महिलाओ का जोश देखते ही बन रहा था। हाथी घोड़े और तीन बग्घियों पर सवार सीता राम लक्ष्मण और हनुमान तथा राधे कृष्णा के रूप में सजे धजे बच्चे लोगों के आकर्षण का केंद्र बन गए। मध्य प्रदेश के शक्ति पीठ मैहर देवी की पावन भूमि से पधारे प्रसिद्ध कथा वाचक पूज्य रामेश्वर नारायण शास्त्री जी एक रथ पर सवार होकर बाजार वासियों का अभिवादन स्वीकार कर आशीर्वाद देते रहे। श्री हनुमान गढ़ी मंदिर नगर बाजार से निकलकर शोभायात्रा का जुलूस राजकोट होते हुए श्री दुर्गा मंदिर नगर बाजार होकर पूरे बाजार में घूमते हुए कार्यक्रम स्थल पहुंचा जहां हजारों युवाओं ने राम नाम संकीर्तन और भारत माता की जय के गगन भेदी तारों से माहौल को धार्मिक रंग में शराबोर कर दिया। नगर पंचायत अध्यक्ष नीलम सिंह राना, उत्तर प्रदेश राज्य पंचायत परिषद के प्रदेश अध्यक्ष राना दिनेश प्रताप सिंह,मुख्य यजमान शेष मणि कसौधन, पूर्व जिला पंचायत सदस्य कपिलदेव सिंह, चिरौंजी ल...