Skip to main content

नगर महोत्सव और शहीद मेला के शुभारंभ से पूर्व हवन पूजन एवं प्रभातफेरी निकाली गई

 


 दिनेश कुमार पाण्डेय संबदाता बस्ती

    बस्ती, 17 दिसम्बर।

नगर महोत्सव एवं शहीद मेला के शुभारम्भ से पूर्व आज हवन यज्ञ हु़आ और प्रभात फेरी निकाली गई। नगर पंचायत अध्यक्ष नीलम सिंह राना के नेतृत्व में कार्यक्रम स्थल पर गायत्री परिवार की टीम ने विधि विधान से हवन कराया। नगर पंचायत स्थित एक दर्जन स्कूलों के विद्यार्थियों और स्थानीय लोगों द्वारा पूरे नगर बाजार में प्रभात फेरी निकाल कर सभी को कार्यक्रम का आमंत्रण दिया। घोड़ों और ऊंट सज धज कर यात्रा की शोभा बढ़ा रहे थे तो स्कूली बच्चे बैड की धुन पर सभी का ध्यान बरबस आकर्षित कर रहे थे। प्रभात फेरी और हवन में बड़ी संख्या में महिलाओं की भागीदारी आयोजकों का उत्साह बढ़ा रही थी।

कार्यक्रम संयोजक पूर्व ब्लाक प्रमुख राना दिनेश प्रताप सिंह ने बताया कि तीन दिवसीय नगर महोत्सव एवं शहीद मेला की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। प्रदेश स्तरीय महिला कुश्ती विशेष आकर्षण का केन्द्र बनेगा। उन्होंने बताया कि टीवी रियल्टी शो सुर संग्राम के विजेता मशहूर फिल्मी गायक आलोक कुमार, सारेगामापा की रनर रहीं तुषा बंकू पांड्या, विजेता गोस्वामी, विशाखा ओझा, सेन दत्त सिंह शान, बृजेश बिरजू, लोक गायक संजय लाल यादव, आकांक्षा पांडेय गांधी, भोजपुरी कामेडियन संजय वर्मा सहित कई कलाकार नगर महोत्सव में आ रहे हैं। श्री राना ने कहा कि एशिया के महान जादूगर राकेश श्रीवास्तव अपने हाथ की सफाई दिखाएंगे वहीं बालीबाल, कबड्डी,खोखो, क्रास कंट्री में जिले के खिलाड़ी पसीना बहाएंगे। उन्होंने कहा कि नगर महोत्सव को ऐतिहासिक और यादगार बनाने के लिए एक मजबूत टीम दिन तक कार्य कर रही है। यज्ञ हवन में बृजेश गुप्ता, राम नाथ ,हीरा लाल चौरसिया, सुरेश अग्रहरि, रमेश गुप्ता, संजय गुप्ता, बेचू कसौधन , शिवम गुप्ता,बलराम कसौधन ,अनिल श्रीवास्तव ,सुनील श्रीवास्तव एवं शुभारंभ के मौके पर मन्डल अध्यक्ष परमानन्द ,बृजेश पांडेय नागेन्द्र बहादुर सिंह तथा भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

सर्व समाज का सम्मान और गरीबों का उत्थान हमारी प्राथमिकता :नीलम सिंह राना

  नीरज कुमार पांडेय जिला संबादाता बस्ती बस्ती, 20 दिसम्बर। नगर पंचायत नगर का स्थापना दिवस धूम धाम से मनाया गया। मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष नीलम सिंह राना ने भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण और द्वीप प्रज्वलित कर समारोह का उद्घाटन किया। अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री आवास के 750 लाभार्थियों को स्वामित्व प्रमाण पत्र और कंबल वितरित किया गया। नगर पंचायत के दो सफाई नायक और 10 सफाई कर्मी सम्मानित किए गए। नगर पंचायत कर्मियों द्वारा अध्यक्ष और सभासदों को सम्मानित किया गया।श्रीमती राना ने 37 परियोजनाओं का शिलान्यास करते हुए कहा कि नगर को राष्ट्रीय पटल पर स्थापित करना हमारा उद्वेश्य है। उन्होंने सभी पन्द्रह वार्डों के निरन्तर विकास की प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि पात्रों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने का प्रयास जारी रहेगा। सर्व समाज का सम्मान और गरीबों का उत्थान हमारी प्राथमिकता है। पूर्व ब्लॉक प्रमुख भाजपा नेता राना दिनेश प्रताप सिंह ने सभी को स्थापना दिवस की बधाई देते हुए कहा कि आदर्श नगर पंचायत जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरे हम सब ऐसा प्रयास करें। उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री पूज्य योग...

उत्तर प्रदेश राज्य पंचायत परिषद की प्रदेश कार्यकारिणी को किया गया भंग: राना दिनेश प्रताप सिंह

  नीरज कुमार पांडेय जिला संबादाता बस्ती बस्ती 17 अप्रैल। उत्तर प्रदेश राज्य पंचायत परिषद की प्रदेश कार्यकारिणी को भंग कर दिया गया है। इसी के साथ सभी ज़िलों की इकाइयाँ भी तत्काल प्रभाव से भंग हो गई हैं । उक्त जानकारी देते हुए यू पी राज्य पंचायत परिषद के प्रदेश अध्यक्ष राना दिनेश प्रताप सिंह बताया कि शीघ्र नए सिरे से प्रदेश पदाधिकारियों एवं जिले की इकाइयों को गठित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पंचायत एवं नगर निकायों के ऊर्जावान जन प्रतिनिधियों को राज्य पंचायत परिषद से जोड़ा जाएगा। भारत सरकार एवं राज्य सरकार से पुरस्कृत पूर्व एवं वर्तमान पंचायत प्रतिनिधियों को प्राथमिकता दी जाएगी। श्री राना ने कहा है कि राज्य पंचायत परिषद को मजबूत कर प्रदेश स्तर पर एक ड्राफ्ट तैयार किया जाएगा जिसमें पंचायतो एवं नगर निकायों को अधिकार सम्पन्न तथा जवाबदेह बनाने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी सहित पंचायतीराज मंत्री व उच्चाधिकारियों से वार्ता की जाएगी। 73 वें और 74 वें संविधान संशोधन को लागू कराने के संदर्भ में भारत सरकार से भी संवाद स्थापित किया जाएगा। श्री राना ने कहा है कि विकसित भारत संकल्प को...

हनुमान मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर नगर बाजार में निकली कलश यात्रा में उमड़ा जन सैलाब

  नीरज कुमार पांडेय जिला संबादाता बस्ती बस्ती।नगर पंचायत नगर में आज निकली भव्य कलश यात्रा में जन सैलाब उमड़ पड़ा। जय श्री राम के नारों और डीजे तथा ढोल नगाड़ों के धुन में नृत्य करती महिलाओ का जोश देखते ही बन रहा था। हाथी घोड़े और तीन बग्घियों पर सवार सीता राम लक्ष्मण और हनुमान तथा राधे कृष्णा के रूप में सजे धजे बच्चे लोगों के आकर्षण का केंद्र बन गए। मध्य प्रदेश के शक्ति पीठ मैहर देवी की पावन भूमि से पधारे प्रसिद्ध कथा वाचक पूज्य रामेश्वर नारायण शास्त्री जी एक रथ पर सवार होकर बाजार वासियों का अभिवादन स्वीकार कर आशीर्वाद देते रहे। श्री हनुमान गढ़ी मंदिर नगर बाजार से निकलकर शोभायात्रा का जुलूस राजकोट होते हुए श्री दुर्गा मंदिर नगर बाजार होकर पूरे बाजार में घूमते हुए कार्यक्रम स्थल पहुंचा जहां हजारों युवाओं ने राम नाम संकीर्तन और भारत माता की जय के गगन भेदी तारों से माहौल को धार्मिक रंग में शराबोर कर दिया। नगर पंचायत अध्यक्ष नीलम सिंह राना, उत्तर प्रदेश राज्य पंचायत परिषद के प्रदेश अध्यक्ष राना दिनेश प्रताप सिंह,मुख्य यजमान शेष मणि कसौधन, पूर्व जिला पंचायत सदस्य कपिलदेव सिंह, चिरौंजी ल...