Skip to main content

पूर्व मंत्री राज किशोर सिंह ने बडी संख्या में अपने समर्थको के साथ थामा भाजपा का दामन

 नीरज कुमार पाण्डेय जिला संवादाता बस्ती 



उप्र बस्ती पूर्व मंत्री राज किशोर सिंह ने लखनऊ में भाजपा कार्यालय पर हज़ारों समर्थको के साथ बृहस्पतिवार को पार्टी की सदस्यता ग्रहण किया।

गृह मंत्री अमित शाह के साथ एक होटल सभागार में हुई बैठक कर कार्यक्रम आयोजित कर दिलाई गई सदस्यता। डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ,प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी,कैबिनेट मंत्री दया शंकर सिंह,संगठन मंत्री जे पी एस राठौर,ने सांसद हरीश दिवेदी की मौजूदगी में भाजपा का पटका पहनाकर भाजपा में कराया शामिल। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष देवेंद्र प्रताप सिंह शानू,सपा सरकार में दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री रहे वृज किशोर सिंह डिंपल,जिला पंचायत सदस्य जटा शंकर सिंह,पूर्व प्रमुख धर्मेंद्र सिंह,पप्पू सिंह,संत प्रकाश त्रिपाठी,सपा के पूर्व जिला सचिव खादिम हुसैन,कृष्ण कुमार गुप्ता सहित सैकड़ों प्रधानों ने ली सदस्यता ग्रहण किया। सिंह का जन्म 1 फरवरी 1969 को चंगेरवा, बस्ती , उत्तर प्रदेश में उनके पिता अनंत सिंह के घर हुआ था। उनकी शादी सुमन सिंह से हुई।वह राजपूत समुदाय से हैं ।उन्होंने बी.ए. की पढ़ाई ए पी एन डिग्री कॉलेज, बस्ती से किया। उनके बेटे देवेन्द्र प्रताप सिंह “सानू” भी बस्ती जिला परिषद के अध्यक्ष थे, और उनके छोटे भाई बृजकिशोर सिंह “डिम्पल” समाजवादी पार्टी से बस्ती लोकसभा क्षेत्र के पूर्व लोकसभा उम्मीदवार थे ।

      पूर्व मंत्री राज किशोर सिंह राजनीतिक कैरियर

राज किशोर सिंह का जन्म 1 फरवरी 1969 को चंगेरवा, बस्ती जिले के चंगेरवा में हुआ।, उत्तर प्रदेश में उनके पिता अनंत सिंह के घर हुआ था। उन्होंने सुमन सिंह से शादी की. उनके दो बेटे हैं। वह राजपूत समुदाय से हैं । उन्होंने बी.ए.एपीएन डिग्री कॉलेज बस्ती से किया। उनके बेटे देवेन्द्र प्रताप सिंह “सानू” भी बस्ती जिला परिषद के अध्यक्ष रह चुके हैं, और उनके छोटे भाई बृजकिशोर सिंह “डिम्पल” समाजवादी पार्टी से बस्ती लोकसभा क्षेत्र के पूर्व लोकसभा लड़ चुके भी हैं ।

राज किशोर सिंह लगातार तीन बार विधायक रहे। उन्होंने 2000 में जिला परिषद के सदस्य के रूप में अपना राजनीतिक करियर शुरू किया। 2002 में वह बहुजन समाज पार्टी के सदस्य के रूप में हर्रैया से विधान सभा के सदस्य चुने गए लेकिन 2003 में उन्होंने बहुजन समाज पार्टी से इस्तीफा देकर और समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए । मुलायम सिंह यादव मंत्रिमंडल में वह कैबिनेट मंत्री बने। 2007 और 2012 के चुनाव में उन्होंने हर्रैया से समाजवादी पार्टी से विधायक चुने गए। वह अखिलेश यादव कैबिनेट में पशुपालन और पंचायती राज के कैबिनेट मंत्री थे।

Comments

Popular posts from this blog

सर्व समाज का सम्मान और गरीबों का उत्थान हमारी प्राथमिकता :नीलम सिंह राना

  नीरज कुमार पांडेय जिला संबादाता बस्ती बस्ती, 20 दिसम्बर। नगर पंचायत नगर का स्थापना दिवस धूम धाम से मनाया गया। मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष नीलम सिंह राना ने भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण और द्वीप प्रज्वलित कर समारोह का उद्घाटन किया। अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री आवास के 750 लाभार्थियों को स्वामित्व प्रमाण पत्र और कंबल वितरित किया गया। नगर पंचायत के दो सफाई नायक और 10 सफाई कर्मी सम्मानित किए गए। नगर पंचायत कर्मियों द्वारा अध्यक्ष और सभासदों को सम्मानित किया गया।श्रीमती राना ने 37 परियोजनाओं का शिलान्यास करते हुए कहा कि नगर को राष्ट्रीय पटल पर स्थापित करना हमारा उद्वेश्य है। उन्होंने सभी पन्द्रह वार्डों के निरन्तर विकास की प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि पात्रों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने का प्रयास जारी रहेगा। सर्व समाज का सम्मान और गरीबों का उत्थान हमारी प्राथमिकता है। पूर्व ब्लॉक प्रमुख भाजपा नेता राना दिनेश प्रताप सिंह ने सभी को स्थापना दिवस की बधाई देते हुए कहा कि आदर्श नगर पंचायत जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरे हम सब ऐसा प्रयास करें। उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री पूज्य योग...

उत्तर प्रदेश राज्य पंचायत परिषद की प्रदेश कार्यकारिणी को किया गया भंग: राना दिनेश प्रताप सिंह

  नीरज कुमार पांडेय जिला संबादाता बस्ती बस्ती 17 अप्रैल। उत्तर प्रदेश राज्य पंचायत परिषद की प्रदेश कार्यकारिणी को भंग कर दिया गया है। इसी के साथ सभी ज़िलों की इकाइयाँ भी तत्काल प्रभाव से भंग हो गई हैं । उक्त जानकारी देते हुए यू पी राज्य पंचायत परिषद के प्रदेश अध्यक्ष राना दिनेश प्रताप सिंह बताया कि शीघ्र नए सिरे से प्रदेश पदाधिकारियों एवं जिले की इकाइयों को गठित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पंचायत एवं नगर निकायों के ऊर्जावान जन प्रतिनिधियों को राज्य पंचायत परिषद से जोड़ा जाएगा। भारत सरकार एवं राज्य सरकार से पुरस्कृत पूर्व एवं वर्तमान पंचायत प्रतिनिधियों को प्राथमिकता दी जाएगी। श्री राना ने कहा है कि राज्य पंचायत परिषद को मजबूत कर प्रदेश स्तर पर एक ड्राफ्ट तैयार किया जाएगा जिसमें पंचायतो एवं नगर निकायों को अधिकार सम्पन्न तथा जवाबदेह बनाने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी सहित पंचायतीराज मंत्री व उच्चाधिकारियों से वार्ता की जाएगी। 73 वें और 74 वें संविधान संशोधन को लागू कराने के संदर्भ में भारत सरकार से भी संवाद स्थापित किया जाएगा। श्री राना ने कहा है कि विकसित भारत संकल्प को...

हनुमान मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर नगर बाजार में निकली कलश यात्रा में उमड़ा जन सैलाब

  नीरज कुमार पांडेय जिला संबादाता बस्ती बस्ती।नगर पंचायत नगर में आज निकली भव्य कलश यात्रा में जन सैलाब उमड़ पड़ा। जय श्री राम के नारों और डीजे तथा ढोल नगाड़ों के धुन में नृत्य करती महिलाओ का जोश देखते ही बन रहा था। हाथी घोड़े और तीन बग्घियों पर सवार सीता राम लक्ष्मण और हनुमान तथा राधे कृष्णा के रूप में सजे धजे बच्चे लोगों के आकर्षण का केंद्र बन गए। मध्य प्रदेश के शक्ति पीठ मैहर देवी की पावन भूमि से पधारे प्रसिद्ध कथा वाचक पूज्य रामेश्वर नारायण शास्त्री जी एक रथ पर सवार होकर बाजार वासियों का अभिवादन स्वीकार कर आशीर्वाद देते रहे। श्री हनुमान गढ़ी मंदिर नगर बाजार से निकलकर शोभायात्रा का जुलूस राजकोट होते हुए श्री दुर्गा मंदिर नगर बाजार होकर पूरे बाजार में घूमते हुए कार्यक्रम स्थल पहुंचा जहां हजारों युवाओं ने राम नाम संकीर्तन और भारत माता की जय के गगन भेदी तारों से माहौल को धार्मिक रंग में शराबोर कर दिया। नगर पंचायत अध्यक्ष नीलम सिंह राना, उत्तर प्रदेश राज्य पंचायत परिषद के प्रदेश अध्यक्ष राना दिनेश प्रताप सिंह,मुख्य यजमान शेष मणि कसौधन, पूर्व जिला पंचायत सदस्य कपिलदेव सिंह, चिरौंजी ल...