Skip to main content

भाजपा जिलाध्यक्ष पद पर 58 प्रत्याशी ने ठोकी दावेदारी, प्रदेश परिषद सदस्य के लिए भरे गए 18 पर्चे

 


नीरज कुमार पांडेय जिला संबादाता बस्ती

बस्ती में भाजपा जिलाध्यक्ष पद और प्रदेश परिषद पद के लिए आधा सैकड़ा से अधिक कार्यकर्ताओं ने दावेदारी भरी। भाजपा पार्टी कार्यालय पर नामांकन पत्र जमा किए गए। चुनाव अधिकारी दो दिन से बस्ती में मौजूद रहे। उन्हीं के समक्ष दावेदारी पत्र दाखिल किए गए।

जिलाध्यक्ष व प्रदेश परिषद का हुआ नामांकन

संगठनात्मक पर्व के तहत जिलाध्यक्ष व प्रदेश परिषद सदस्य के निर्वाचन के लिए भाजपा जिला कार्यालय पर प्रदेश मन्त्री व जिला चुनाव अधिकारी शंकर लाल लोधी व जिला पर्यवेक्षक सुरेन्द्र सिंह ओढे की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष के चयन के लिए व्यवस्थित ढंग से प्रक्रिया चली। इसको लेकर शुक्रवार को नामांकन पत्र दाखिल किए गये।

   जिलाध्यक्ष के लिए हुए 58 नामांकन


शुक्रवार सुबह 10 से दोपहर 12:30 तक नामांकन पत्र दाखिल किए गये, इस दौरान पार्टी के नेताओं ने नामांकन पत्र भरे 10 बजे से ही नामांकन पत्र भरने के लिए नेताओं की पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था और वह जिला निर्वाचन अधिकारी के कक्ष में जाकर अपने अपने नामांकन पत्र दाखिल कर रहे थे। नामांकन पत्र भरे जाने के चलते जिलाध्यक्ष पद की दावेदार अपने समर्थकों के साथ पार्टी कार्यालय पहुँच रहे थे और उन्होंने नामांकन पत्र दाखिल किया। जिन लोगों ने जिलाध्यक्ष पद के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया है। उसमे वर्तमान जिलाध्यक्ष विवेकानन्द मिश्र, पूर्व जिलाध्यक्ष पवन कसौधन, देवेन्द्र सिंह, चन्द्र शेखर मुन्ना, डा रोली सिंह, प्रमोद पाण्डेय, दिवाकर मिश्र, अमरेश कुमार पांडेय,वीरेन्द्र गौतम, कुंवर आनन्द सिंह, अनूप खरे, गोपेश्वर त्रिपाठी, दिलीप कुमार पाण्डेय, आशा सिंह, अरविन्द कुमार श्रीवास्तव, शैल जायसवाल, प्रीती श्रीवास्तव, बाबूराम भारती सहित 58 लोगो के नाम शामिल है।


मण्डल अध्यक्ष की जल्द होगी घोषणा

जिला चुनाव अधिकारी शंकर लाल लोधी ने कहा कि भाजपा में संगठन चुनाव एक पर्व की तरह मनाया जाता है। अभी तक संगठनात्मक चुनाव के तहत बूथ अध्यक्षों व मण्डल अध्यक्षों में घोषित किए जा चुके है। बाकी बचे मण्डल अध्यक्ष की घोषणा जिलाध्यक्ष की घोषणा के बाद ही संभव हो पाएगी।

सभी वर्गों के लोगों ने किया नामांकन

पर्यवेक्षक सुरेन्द्र सिंह ओढे ने जानकारी देते हुए बताया कि शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से जिला अध्यक्ष व प्रदेश परिषद पद की नामांकन प्रक्रिया सम्पन्न हुई। जिसमें जिलाध्यक्ष पद के लिए ब्राह्मण वर्ग से 18 नामांकन, क्षत्रिय वर्ग से 2 महिला समेत 11 नामांकन, कायस्थ वर्ग से 1 महिला सहित 4 नामांकन, वैश्य समाज से 1 महिला समेत 6 नामांकन, ओबीसी वर्ग से 10 नामांकन, अनुसूचित वर्ग से 7 नामांकन व अनुसूचित जन जाति समाज से 2 नामांकन भरे गए। वहीं प्रदेश परिषद सदस्य के लिए ब्राह्मण वर्ग से 8 नामांकन, क्षत्रिय वर्ग से 3 नामांकन, ओबीसी वर्ग से 6 तथा कायस्थ वर्ग से 1 नामांकन हुआ है।

Comments

Popular posts from this blog

सर्व समाज का सम्मान और गरीबों का उत्थान हमारी प्राथमिकता :नीलम सिंह राना

  नीरज कुमार पांडेय जिला संबादाता बस्ती बस्ती, 20 दिसम्बर। नगर पंचायत नगर का स्थापना दिवस धूम धाम से मनाया गया। मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष नीलम सिंह राना ने भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण और द्वीप प्रज्वलित कर समारोह का उद्घाटन किया। अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री आवास के 750 लाभार्थियों को स्वामित्व प्रमाण पत्र और कंबल वितरित किया गया। नगर पंचायत के दो सफाई नायक और 10 सफाई कर्मी सम्मानित किए गए। नगर पंचायत कर्मियों द्वारा अध्यक्ष और सभासदों को सम्मानित किया गया।श्रीमती राना ने 37 परियोजनाओं का शिलान्यास करते हुए कहा कि नगर को राष्ट्रीय पटल पर स्थापित करना हमारा उद्वेश्य है। उन्होंने सभी पन्द्रह वार्डों के निरन्तर विकास की प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि पात्रों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने का प्रयास जारी रहेगा। सर्व समाज का सम्मान और गरीबों का उत्थान हमारी प्राथमिकता है। पूर्व ब्लॉक प्रमुख भाजपा नेता राना दिनेश प्रताप सिंह ने सभी को स्थापना दिवस की बधाई देते हुए कहा कि आदर्श नगर पंचायत जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरे हम सब ऐसा प्रयास करें। उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री पूज्य योग...

उत्तर प्रदेश राज्य पंचायत परिषद की प्रदेश कार्यकारिणी को किया गया भंग: राना दिनेश प्रताप सिंह

  नीरज कुमार पांडेय जिला संबादाता बस्ती बस्ती 17 अप्रैल। उत्तर प्रदेश राज्य पंचायत परिषद की प्रदेश कार्यकारिणी को भंग कर दिया गया है। इसी के साथ सभी ज़िलों की इकाइयाँ भी तत्काल प्रभाव से भंग हो गई हैं । उक्त जानकारी देते हुए यू पी राज्य पंचायत परिषद के प्रदेश अध्यक्ष राना दिनेश प्रताप सिंह बताया कि शीघ्र नए सिरे से प्रदेश पदाधिकारियों एवं जिले की इकाइयों को गठित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पंचायत एवं नगर निकायों के ऊर्जावान जन प्रतिनिधियों को राज्य पंचायत परिषद से जोड़ा जाएगा। भारत सरकार एवं राज्य सरकार से पुरस्कृत पूर्व एवं वर्तमान पंचायत प्रतिनिधियों को प्राथमिकता दी जाएगी। श्री राना ने कहा है कि राज्य पंचायत परिषद को मजबूत कर प्रदेश स्तर पर एक ड्राफ्ट तैयार किया जाएगा जिसमें पंचायतो एवं नगर निकायों को अधिकार सम्पन्न तथा जवाबदेह बनाने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी सहित पंचायतीराज मंत्री व उच्चाधिकारियों से वार्ता की जाएगी। 73 वें और 74 वें संविधान संशोधन को लागू कराने के संदर्भ में भारत सरकार से भी संवाद स्थापित किया जाएगा। श्री राना ने कहा है कि विकसित भारत संकल्प को...

हनुमान मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर नगर बाजार में निकली कलश यात्रा में उमड़ा जन सैलाब

  नीरज कुमार पांडेय जिला संबादाता बस्ती बस्ती।नगर पंचायत नगर में आज निकली भव्य कलश यात्रा में जन सैलाब उमड़ पड़ा। जय श्री राम के नारों और डीजे तथा ढोल नगाड़ों के धुन में नृत्य करती महिलाओ का जोश देखते ही बन रहा था। हाथी घोड़े और तीन बग्घियों पर सवार सीता राम लक्ष्मण और हनुमान तथा राधे कृष्णा के रूप में सजे धजे बच्चे लोगों के आकर्षण का केंद्र बन गए। मध्य प्रदेश के शक्ति पीठ मैहर देवी की पावन भूमि से पधारे प्रसिद्ध कथा वाचक पूज्य रामेश्वर नारायण शास्त्री जी एक रथ पर सवार होकर बाजार वासियों का अभिवादन स्वीकार कर आशीर्वाद देते रहे। श्री हनुमान गढ़ी मंदिर नगर बाजार से निकलकर शोभायात्रा का जुलूस राजकोट होते हुए श्री दुर्गा मंदिर नगर बाजार होकर पूरे बाजार में घूमते हुए कार्यक्रम स्थल पहुंचा जहां हजारों युवाओं ने राम नाम संकीर्तन और भारत माता की जय के गगन भेदी तारों से माहौल को धार्मिक रंग में शराबोर कर दिया। नगर पंचायत अध्यक्ष नीलम सिंह राना, उत्तर प्रदेश राज्य पंचायत परिषद के प्रदेश अध्यक्ष राना दिनेश प्रताप सिंह,मुख्य यजमान शेष मणि कसौधन, पूर्व जिला पंचायत सदस्य कपिलदेव सिंह, चिरौंजी ल...