Skip to main content

Posts

Showing posts from April, 2025

उत्तर प्रदेश राज्य पंचायत परिषद की प्रदेश कार्यकारिणी को किया गया भंग: राना दिनेश प्रताप सिंह

  नीरज कुमार पांडेय जिला संबादाता बस्ती बस्ती 17 अप्रैल। उत्तर प्रदेश राज्य पंचायत परिषद की प्रदेश कार्यकारिणी को भंग कर दिया गया है। इसी के साथ सभी ज़िलों की इकाइयाँ भी तत्काल प्रभाव से भंग हो गई हैं । उक्त जानकारी देते हुए यू पी राज्य पंचायत परिषद के प्रदेश अध्यक्ष राना दिनेश प्रताप सिंह बताया कि शीघ्र नए सिरे से प्रदेश पदाधिकारियों एवं जिले की इकाइयों को गठित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पंचायत एवं नगर निकायों के ऊर्जावान जन प्रतिनिधियों को राज्य पंचायत परिषद से जोड़ा जाएगा। भारत सरकार एवं राज्य सरकार से पुरस्कृत पूर्व एवं वर्तमान पंचायत प्रतिनिधियों को प्राथमिकता दी जाएगी। श्री राना ने कहा है कि राज्य पंचायत परिषद को मजबूत कर प्रदेश स्तर पर एक ड्राफ्ट तैयार किया जाएगा जिसमें पंचायतो एवं नगर निकायों को अधिकार सम्पन्न तथा जवाबदेह बनाने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी सहित पंचायतीराज मंत्री व उच्चाधिकारियों से वार्ता की जाएगी। 73 वें और 74 वें संविधान संशोधन को लागू कराने के संदर्भ में भारत सरकार से भी संवाद स्थापित किया जाएगा। श्री राना ने कहा है कि विकसित भारत संकल्प को...

दीदी चैरिटेबल ट्रस्ट ने मनाया 8 वां स्थापना दिवस

   नीरज कुमार पांडेय जिला संबादाता बस्ती 10 अप्रैल 2025,   बस्ती एवं पूर्वांचल के कई जनपदों में समाज सेवा के क्षेत्र में अद्भुत रूप से सक्रिय रहने वाले दीदी चैरिटेबल ट्रस्ट का 8वां स्थापना दिवस अत्यंत धूमधाम से मनाया गया ट्रस्ट के संस्थापक सदस्य मनोज सिंह ने बताया कि यह ट्रस्ट समाजिक जीवन के सभी क्षेत्रो गरीब असहाय,पीड़ित,नारी सशक्तिकरण,नशा मुक्ति,अशिक्षा एवं समाज के सभी क्षेत्रों में लगातार 8 वर्ष से सक्रिय है ट्रस्ट ने बस्ती जनपद के साथ ही कई जिलों में समाज परिवर्तन का कार्य लगातार कर रहा है पिछले वर्ष संस्था ने नशा मुक्ति भारत अभियान का नेतृत्व किया था जिसके फल स्वरुप आम जनमानस में सैकड़ो लोगों ने नशा छोड़ने की प्रतिज्ञा किया और वर्तमान में सपरिवार सुखमय जीवन यापन कर रहे हैं। श्री सिंह ने बताया कि आगामी वर्ष हम सभी सदस्यों के साथ संपूर्ण रूप से दिव्यांग एवं निशक्तजनों के कल्याण हेतु समर्पित रहेगा आगे भी निरंतर हम संपूर्ण रूप से समाज परिवर्तन के कारण बनेंगे।  स्थापना दिवस के अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि विश्व हिंदू परिषद, हर्रैया के जिला मंत्री विवेक सिंह सोनू ने ...

भाजपा सरकार में शहर से लेकर गांव तक विकास के नए मानक स्थापित किए गए :रामानंद नन्हें

  नीरज कुमार पांडेय जिला संबादाता बस्ती  7 अप्रैल 2025। बस्ती उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ महाराज जी के नेतृत्व में भाजपा सरकार के 8 वर्ष पूर्ण होने पर 24 मार्च से 14 अप्रैल 2025 तक भाजपा द्वारा घर घर जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है।      आज़ नगर पालिका परिषद बस्ती के महरीखावा सिविल लाइन वार्ड के बूथ अध्यक्ष श्री सचिन शुक्ला की अध्यक्षता में बूथ कमेटी की बैठक संपन्न हुई , एवं सरकार द्वारा लाभार्थी व्यक्तियों से जनसंपर्क स्थापित किया गया ।        बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा किसान मोर्चा के क्षेत्रीय महामंत्री श्री रामानंद नन्हे ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महाराज जी के 8 वर्षों के सुशासन और उनके कार्यों को लेकर के आप सभी के बीच आए हैं शहर से लेकर गांव तक विकास के नए मानक स्थापित किए गए हैं ,चाहे आवास योजना हो ,चाहे शौचालय ,चाहे गैस कनेक्शन ,चाहे आयुष्मान कार्ड आज विभिन्न योजनाओं में उत्तर प्रदेश देश में पहले नंबर पर है, यह सरकार गांव ,गरीब ,किसान, मजदूर ,नौजवानों के उत्थान के लिए समर्पित है ...

नगर पंचायत नगर में निःशुल्क शव वाहन सेवा शुरू हुई

  नीरज कुमार पांडेय जिला संबादाता बस्ती बस्ती 7 अप्रैल। नगर पंचायत नगर में आज निशुल्क शव वाहन सेवा शुरू हुई। अध्यक्ष नीलम सिंह राना ने हरी झंडी दिखाकर सेवा का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि नगर पंचायत के अंतर्गत किसी गरीब परिवार में दुखद निधन पर यह निशुल्क सुविधा प्रदान की जाएगी। उन्होंने बताया कि यह सुविधा चाहने वालों को एक घंटे पूर्व कार्यालय के कंट्रोल रूम नंबर 9918256600 अथवा मेरे मोबाइल नंबर 9918276600 पर सूचना देनी होगी। श्रीमती राना ने कहा कि हर गरीब के घर मृत्यु पर पहले से ही संस्कार सहभागिता योजना के तहत 25 किलो चीनी के सहयोग का प्राविधान किया गया है। साप्ताहिक जनता दर्शन, मासिक योग दिवस, हर माह वृद्ध जन सम्मान सहित दर्जनों योजनाएं संचालित करने वाला नगर देश की पहली नगर पंचायत है। उन्होंने नगर को देश का मॉडल नगर पंचायत बनाने की प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा है कि समाज के अंतिम व्यक्ति के चेहरे पर मुस्कान लाना प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि नगर में सेवा और विकास का क्रम जारी रहेगा। उत्तर प्रदेश राज्य पंचायत परिषद के प्रदेश अध्यक्ष राना दिनेश प्रताप सिंह ने इस पहल का स्वागत करत...

अखिल भारतीय पंचायत परिषद की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में भाग लेने दिल्ली जाएंगे राना दिनेश प्रताप सिंह

  नीरज कुमार पांडेय जिला संबादाता बस्ती बस्ती 05 अप्रैल। अखिल भारतीय पंचायत परिषद की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में भाग लेने दिल्ली जायेंगे राना दिनेश प्रताप सिंह। 10 अप्रैल को दिल्ली के मयूर विहार स्थित केंद्रीय कार्यालय पंचायत धाम में आयोजित बैठक में राष्ट्रीय पदाधिकारियों के साथ ही देश के सभी प्रदेशों के प्रांतीय अध्यक्ष भी सम्मिलित होंगे। उक्त जानकारी देते हुए उत्तर प्रदेश राज्य पंचायत परिषद के प्रदेश अध्यक्ष राना दिनेश प्रताप सिंह ने बताया है कि इसी बैठक में आंध्र प्रदेश राज्य में प्रस्तावित राष्ट्रीय सम्मेलन की तिथि भी तय की जाएगी। उन्होंने बताया है कि राष्ट्रीय कार्यकारिणी में उत्तर प्रदेश के पंचायतों और नगर निकायों को अधिकार सम्पन्न तथा जवाबदेह बनाने के लिए आवाज बुलन्द करूंगा। संविधान के 73 वें और 74 वें संशोधन को धरातल पर लागू कराने की रणनीति पर जोरदार आवाज उठाया जाएगा। उन्होंने कहा है कि विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए पंचायतों और नगर निकायों को मजबूत करना आवश्यक है।

विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से सरकार महिलाओं को सक्षम और आत्मनिर्भर बनना चाहती है: डॉ मनोज सिंह

  नीरज कुमार पांडेय जिला संबादाता बस्ती बस्ती।उत्तर प्रदेश सरकार के लोकप्रिय मुख्यमंत्री माननीय श्री योगी आदित्यनाथ महाराज जी के सेवा सुरक्षा सुशासन के 8 वर्षों की उपलब्धियां को लेकर विधानसभा क्षेत्र कप्तानगंज गौर ब्लाक के ग्राम सभा इटवहरा में घर-घर जनसंपर्क अभियान के तहत सरकार की उपलब्धियां का पत्र वितरित किया गया ।        भाजपा किसान मोर्चा के क्षेत्रीय महामंत्री रामानन्द उर्फ नन्हे ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा महिला सशक्तिकरण के लिए शुरू की गई विभिन्न योजनाओं का जमीन पर लाभ दिख रहा है, गरीब परिवारों की महिलाओं को मुफ्त एलपीजी गैस कनेक्शन प्रदान करना हो, स्वास्थ्य और सुरक्षा में सुधार उज्ज्वला योजना हो या महिलाओं की शिक्षा और भविष्य की वित्तीय सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सुकन्या समृद्धि योजना हो महिलाओं बेटियों का हित सरकार की प्राथमिकता है। मातृत्व लाभ अधिनियम के में संशोधन कर महिला कर्मियों को मिलने वाले मातृत्व अवकाश की अवधि 12 सप्ताह से बढ़कर 26 सप्ताह कर दिया गया है।       भाजपा किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष डॉ मनोज सिंह ने कहा कि...