Skip to main content

भारतीय सेना द्वारा चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर के समर्थन में नगर पंचायत नगर में निकली गई तिरंगा शौर्य यात्रा

 


नीरज कुमार पांडेय जिला संबादाता बस्ती

बस्ती, 23 मई।


बस्ती।ऑपरेशन सिन्दूर की स्मृति में नगर पंचायत नगर तिरंगा चौक बनाएगा। सेना के शौर्य को जीवन्त रखने के लिए अमर शहीद मूर्ति स्थल पर एक बृहद तिरंगा स्थापित होगा ।ऑपरेशन सिन्दूर के समर्थन में आज नगर पंचायत नगर में आयोजित तिरंगा शौर्य यात्रा के दौरान अध्यक्ष नीलम सिंह राना ने यह घोषणा किया । उन्होंने कहा कि पहलगाम में निर्दोष पर्यटकों की हत्या के बाद भारतीय सेना द्वारा आतंकी अड्डों और उनके शरण दाताओं को नेस्तनाबूद किया जाना ऐतिहासिक कदम है। श्रीमती राना ने कहा कि सेना की जवाबी कार्यवाही पाकिस्तान को अपने औकात में रहने का कठोर संदेश है। उतर प्रदेश राज्य पंचायत परिषद के प्रदेश अध्यक्ष राना दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि ऑपरेशन सिन्दूर आतंकवाद के विरुद्ध भारत का निर्णायक जंग है जिसे सेना ने स्थगित किया है समाप्त नहीं। उन्होंने कहा कि आतंकवादियों का समूल नाश करने के लिए सेना को खुली छूट देना प्रधानमंत्री मोदी की मजबूत इक्षाशक्ति का परिणाम है। श्री राना ने कहा कि दुनिया ने नए भारत का नया तेवर देख लिया है जो अब किसी के सामने झुकने वाला नहीं है। उन्होंने सेना की बहादुरी और बलिदान को अतुलनीय बताया। अमर शहीद तिराहे से पूर्व सैन्य अधिकारी मेजर चंद्र शेखर शुक्ल, कुन्दन उपाध्याय, नगर पंचायत अध्यक्ष नीलम सिंह राना के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा बाजार होते हुए अमर बलिदानी स्तम्भ राजकोट पर समाप्त हुई। भारत माता की जय और वन्दे मातरम् का जयघोष करते सैकड़ों युवा हाथों में तिरंगा लहरा रहे थे। रास्ते में डीजे की देश भक्ति गीतों पर लोग झूमते नजर आए। यात्रा शुरू होने से पूर्व अमर शहीद राजा उदय प्रताप नारायण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इस अवसर पर बहादुरपुर मण्डल अध्यक्ष विजय भान सिंह, भाजपा नेता राम कृपाल यादव,सभासद सत्यराम निषाद, अखिलेश यादव, विजय जायसवाल,बिंदू लाल, तुलसीराम, जगदीश पांडेय,विजय साहनी, प्रेम प्रकाश चौधरी, अजय श्रीवास्तव, रणविजय गौतम,दिलीप शर्मा,नियाज़ अहमद, निजाम खान, राजवंत यादव, श्रीकांत निषाद, राम सजन यादव सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

सर्व समाज का सम्मान और गरीबों का उत्थान हमारी प्राथमिकता :नीलम सिंह राना

  नीरज कुमार पांडेय जिला संबादाता बस्ती बस्ती, 20 दिसम्बर। नगर पंचायत नगर का स्थापना दिवस धूम धाम से मनाया गया। मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष नीलम सिंह राना ने भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण और द्वीप प्रज्वलित कर समारोह का उद्घाटन किया। अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री आवास के 750 लाभार्थियों को स्वामित्व प्रमाण पत्र और कंबल वितरित किया गया। नगर पंचायत के दो सफाई नायक और 10 सफाई कर्मी सम्मानित किए गए। नगर पंचायत कर्मियों द्वारा अध्यक्ष और सभासदों को सम्मानित किया गया।श्रीमती राना ने 37 परियोजनाओं का शिलान्यास करते हुए कहा कि नगर को राष्ट्रीय पटल पर स्थापित करना हमारा उद्वेश्य है। उन्होंने सभी पन्द्रह वार्डों के निरन्तर विकास की प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि पात्रों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने का प्रयास जारी रहेगा। सर्व समाज का सम्मान और गरीबों का उत्थान हमारी प्राथमिकता है। पूर्व ब्लॉक प्रमुख भाजपा नेता राना दिनेश प्रताप सिंह ने सभी को स्थापना दिवस की बधाई देते हुए कहा कि आदर्श नगर पंचायत जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरे हम सब ऐसा प्रयास करें। उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री पूज्य योग...

उत्तर प्रदेश राज्य पंचायत परिषद की प्रदेश कार्यकारिणी को किया गया भंग: राना दिनेश प्रताप सिंह

  नीरज कुमार पांडेय जिला संबादाता बस्ती बस्ती 17 अप्रैल। उत्तर प्रदेश राज्य पंचायत परिषद की प्रदेश कार्यकारिणी को भंग कर दिया गया है। इसी के साथ सभी ज़िलों की इकाइयाँ भी तत्काल प्रभाव से भंग हो गई हैं । उक्त जानकारी देते हुए यू पी राज्य पंचायत परिषद के प्रदेश अध्यक्ष राना दिनेश प्रताप सिंह बताया कि शीघ्र नए सिरे से प्रदेश पदाधिकारियों एवं जिले की इकाइयों को गठित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पंचायत एवं नगर निकायों के ऊर्जावान जन प्रतिनिधियों को राज्य पंचायत परिषद से जोड़ा जाएगा। भारत सरकार एवं राज्य सरकार से पुरस्कृत पूर्व एवं वर्तमान पंचायत प्रतिनिधियों को प्राथमिकता दी जाएगी। श्री राना ने कहा है कि राज्य पंचायत परिषद को मजबूत कर प्रदेश स्तर पर एक ड्राफ्ट तैयार किया जाएगा जिसमें पंचायतो एवं नगर निकायों को अधिकार सम्पन्न तथा जवाबदेह बनाने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी सहित पंचायतीराज मंत्री व उच्चाधिकारियों से वार्ता की जाएगी। 73 वें और 74 वें संविधान संशोधन को लागू कराने के संदर्भ में भारत सरकार से भी संवाद स्थापित किया जाएगा। श्री राना ने कहा है कि विकसित भारत संकल्प को...

हनुमान मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर नगर बाजार में निकली कलश यात्रा में उमड़ा जन सैलाब

  नीरज कुमार पांडेय जिला संबादाता बस्ती बस्ती।नगर पंचायत नगर में आज निकली भव्य कलश यात्रा में जन सैलाब उमड़ पड़ा। जय श्री राम के नारों और डीजे तथा ढोल नगाड़ों के धुन में नृत्य करती महिलाओ का जोश देखते ही बन रहा था। हाथी घोड़े और तीन बग्घियों पर सवार सीता राम लक्ष्मण और हनुमान तथा राधे कृष्णा के रूप में सजे धजे बच्चे लोगों के आकर्षण का केंद्र बन गए। मध्य प्रदेश के शक्ति पीठ मैहर देवी की पावन भूमि से पधारे प्रसिद्ध कथा वाचक पूज्य रामेश्वर नारायण शास्त्री जी एक रथ पर सवार होकर बाजार वासियों का अभिवादन स्वीकार कर आशीर्वाद देते रहे। श्री हनुमान गढ़ी मंदिर नगर बाजार से निकलकर शोभायात्रा का जुलूस राजकोट होते हुए श्री दुर्गा मंदिर नगर बाजार होकर पूरे बाजार में घूमते हुए कार्यक्रम स्थल पहुंचा जहां हजारों युवाओं ने राम नाम संकीर्तन और भारत माता की जय के गगन भेदी तारों से माहौल को धार्मिक रंग में शराबोर कर दिया। नगर पंचायत अध्यक्ष नीलम सिंह राना, उत्तर प्रदेश राज्य पंचायत परिषद के प्रदेश अध्यक्ष राना दिनेश प्रताप सिंह,मुख्य यजमान शेष मणि कसौधन, पूर्व जिला पंचायत सदस्य कपिलदेव सिंह, चिरौंजी ल...