Skip to main content

नगर पंचायत कार्यकाल के दो वर्ष पूर्ण होने पर नगर गौरव दिवस मनाया गया

 


नीरज कुमार पांडेय जिला संबादाता बस्ती

बस्ती, 26 मई।

नगर पंचायत कार्यकाल के दो वर्ष पूर्ण होने पर आज नगर गौरव दिवस मनाया गया। नगर पंचायत कार्यालय पर आयोजित भव्य समारोह में अध्यक्ष नीलम सिंह राना ने 31 परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। नगर पंचायत अंतर्गत यू पी बोर्ड के हाईस्कूल और इंटर के सर्वोच्च अंक पाने वाले 07 विद्यालयों के 14 विद्यार्थी पुरस्कृत किए। उन्होंने नगर वासियों को टोल फ्री नंबर की सुविधा प्रदान किया तथा ऑनलाइन पोर्टेल लांच किया जिसमें आम जन लिखित शिकायत दर्ज करा सकते हैं। प्रतिभा यादव और प्रीति यादव को नगर पंचायत में सर्वोत्तम अंक पाने के लिए डॉ० एपीजे अब्दुल कलाम स्मृति सम्मान और नकद पुरस्कार प्रदान किया।श्रीमती राना ने बताया कि नगर पंचायत अध्यक्ष विवेकाधीन कोष से अब तक 40 पीड़ित परिवारों को आर्थिक सहायता प्रदान की गई है। संस्कार सहभागिता योजना में 72 गरीब परिवारों को उनकी तेरहवीं में सामग्री का सहयोग दिया गया है तथा 12 परिवारों के अंतिम संस्कार में निःशुल्क शव वाहन उपलब्ध कराए गए हैं। इस अवसर पर श्रीमती राना ने कहा कि उतर प्रदेश शासन द्वारा अब तक लगभग 40 करोड़ रुपए की योजनाएं स्वीकृत हुईं है। कहा कि 818 परिवारों को प्रधानमत्री आवास के लिए बीस करोड़ से अधिक धन निर्गत किए जा चुके है। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि नगर को भारत के नक्शे पर स्थापित करने का प्रयास जारी है। उन्होंने कहा कि भेदभाव रहित सेवा और बिकास का क्रम चलता रहेगा। उत्तर प्रदेश राज्य पंचायत परिषद के प्रदेश अध्यक्ष राना दिनेश प्रताप सिंह ने दो वर्ष के सफलतम कार्यकाल के लिए सभी को बधाई देते हुए कहा कि आदर्श नगर पंचायत नगर विकास के पथ पर कीर्तिमान स्थापित करे यही उपलब्धि होगी। उन्होंने कहा कि नगर को राष्ट्रीय पटल पर स्थापित करना हम सभी का दायित्व है। अधिशाषी अधिकारी श्रृष्टि सिंह ने सभी का आभार जताते हुए कहा कि सरकार की मंशा अनुरूप पात्रों को लाभान्वित कराया जा रहा है। कार्यक्रम का संचालन पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रेम प्रकाश चौधरी ने किया। इस अवसर पर मेजर चंद्र प्रकाश शुक्ला, भाजपा नेता जगदीश पांडेय, मोहंती दूबे, माधुरी सिंह, सभासद राज कुमार चौधरी, सत्यराम निषाद,अखिलेश यादव,वीरेंद्र कुमार, दिनेश चौरसिया, संदीप कुमार, राम सजन यादव, विजय साहनी, विजय जायसवाल, तुलसी राम, यशराज के के, बिंदु लाल,संजय सोनकर, नियाज़ अहमद, परमात्मा यादव, सूर्य नारायण उपाध्याय, सूरज कसौधन, बिपिन पाण्डेय, मोनू पाण्डेय सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

सर्व समाज का सम्मान और गरीबों का उत्थान हमारी प्राथमिकता :नीलम सिंह राना

  नीरज कुमार पांडेय जिला संबादाता बस्ती बस्ती, 20 दिसम्बर। नगर पंचायत नगर का स्थापना दिवस धूम धाम से मनाया गया। मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष नीलम सिंह राना ने भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण और द्वीप प्रज्वलित कर समारोह का उद्घाटन किया। अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री आवास के 750 लाभार्थियों को स्वामित्व प्रमाण पत्र और कंबल वितरित किया गया। नगर पंचायत के दो सफाई नायक और 10 सफाई कर्मी सम्मानित किए गए। नगर पंचायत कर्मियों द्वारा अध्यक्ष और सभासदों को सम्मानित किया गया।श्रीमती राना ने 37 परियोजनाओं का शिलान्यास करते हुए कहा कि नगर को राष्ट्रीय पटल पर स्थापित करना हमारा उद्वेश्य है। उन्होंने सभी पन्द्रह वार्डों के निरन्तर विकास की प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि पात्रों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने का प्रयास जारी रहेगा। सर्व समाज का सम्मान और गरीबों का उत्थान हमारी प्राथमिकता है। पूर्व ब्लॉक प्रमुख भाजपा नेता राना दिनेश प्रताप सिंह ने सभी को स्थापना दिवस की बधाई देते हुए कहा कि आदर्श नगर पंचायत जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरे हम सब ऐसा प्रयास करें। उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री पूज्य योग...

उत्तर प्रदेश राज्य पंचायत परिषद की प्रदेश कार्यकारिणी को किया गया भंग: राना दिनेश प्रताप सिंह

  नीरज कुमार पांडेय जिला संबादाता बस्ती बस्ती 17 अप्रैल। उत्तर प्रदेश राज्य पंचायत परिषद की प्रदेश कार्यकारिणी को भंग कर दिया गया है। इसी के साथ सभी ज़िलों की इकाइयाँ भी तत्काल प्रभाव से भंग हो गई हैं । उक्त जानकारी देते हुए यू पी राज्य पंचायत परिषद के प्रदेश अध्यक्ष राना दिनेश प्रताप सिंह बताया कि शीघ्र नए सिरे से प्रदेश पदाधिकारियों एवं जिले की इकाइयों को गठित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पंचायत एवं नगर निकायों के ऊर्जावान जन प्रतिनिधियों को राज्य पंचायत परिषद से जोड़ा जाएगा। भारत सरकार एवं राज्य सरकार से पुरस्कृत पूर्व एवं वर्तमान पंचायत प्रतिनिधियों को प्राथमिकता दी जाएगी। श्री राना ने कहा है कि राज्य पंचायत परिषद को मजबूत कर प्रदेश स्तर पर एक ड्राफ्ट तैयार किया जाएगा जिसमें पंचायतो एवं नगर निकायों को अधिकार सम्पन्न तथा जवाबदेह बनाने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी सहित पंचायतीराज मंत्री व उच्चाधिकारियों से वार्ता की जाएगी। 73 वें और 74 वें संविधान संशोधन को लागू कराने के संदर्भ में भारत सरकार से भी संवाद स्थापित किया जाएगा। श्री राना ने कहा है कि विकसित भारत संकल्प को...

हनुमान मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर नगर बाजार में निकली कलश यात्रा में उमड़ा जन सैलाब

  नीरज कुमार पांडेय जिला संबादाता बस्ती बस्ती।नगर पंचायत नगर में आज निकली भव्य कलश यात्रा में जन सैलाब उमड़ पड़ा। जय श्री राम के नारों और डीजे तथा ढोल नगाड़ों के धुन में नृत्य करती महिलाओ का जोश देखते ही बन रहा था। हाथी घोड़े और तीन बग्घियों पर सवार सीता राम लक्ष्मण और हनुमान तथा राधे कृष्णा के रूप में सजे धजे बच्चे लोगों के आकर्षण का केंद्र बन गए। मध्य प्रदेश के शक्ति पीठ मैहर देवी की पावन भूमि से पधारे प्रसिद्ध कथा वाचक पूज्य रामेश्वर नारायण शास्त्री जी एक रथ पर सवार होकर बाजार वासियों का अभिवादन स्वीकार कर आशीर्वाद देते रहे। श्री हनुमान गढ़ी मंदिर नगर बाजार से निकलकर शोभायात्रा का जुलूस राजकोट होते हुए श्री दुर्गा मंदिर नगर बाजार होकर पूरे बाजार में घूमते हुए कार्यक्रम स्थल पहुंचा जहां हजारों युवाओं ने राम नाम संकीर्तन और भारत माता की जय के गगन भेदी तारों से माहौल को धार्मिक रंग में शराबोर कर दिया। नगर पंचायत अध्यक्ष नीलम सिंह राना, उत्तर प्रदेश राज्य पंचायत परिषद के प्रदेश अध्यक्ष राना दिनेश प्रताप सिंह,मुख्य यजमान शेष मणि कसौधन, पूर्व जिला पंचायत सदस्य कपिलदेव सिंह, चिरौंजी ल...