नीरज कुमार पांडेय जिला संबादाता बस्ती
बस्ती।नगर पंचायत नगर में आज अहिल्या बाई होलकर त्रिशताब्दी समारोह मनाया गया। सुबह 06 बजे नगर बाजार स्थित दुर्गा मंदिर और सरोवर परिसर में नगर पंचायत द्वारा स्वच्छता अभियान चलाया गया। दोपहर नगर पंचायत सभाकक्ष में आयोजित गोष्ठी में मुख्य अतिथि पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष सुशील सिंह ने कहा कि लोकमाता अहिल्या जी का जीवन प्रेरणादायक है। उन्होंने इनके जीवन संघर्ष की चर्चा करते हुए कहा कि लगभग 300 वर्ष पूर्व शुरू की गई उनकी कल्याणकारी योजनाएं आज देश की मोदी सरकार पूरा कर रही है। श्री सिंह ने उन्हें एक दूरदर्शी शासक बताते हुए कहा कि विपरीत परिस्थितियों में देश और समाज के लिए अहिल्या बाई होलकर द्वारा किए गए कार्य सदियों तक अनुकरणीय रहेंगे। कार्यक्रम संयोजक एवं उत्तर प्रदेश राज्य पंचायत परिषद के प्रदेश अध्यक्ष राना दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि एक कुशल और लोक कल्याणकारी शासक के रूप में अहिल्या बाई होलकर को समूची दुनिया याद करती है। उन्होंने कहा कि एक सामान्य परिवार में जन्मी अहिल्याबाई होलकर ने अपने शासन काल में राष्ट्रवाद और सर्वजन हिताय को सबसे आगे रखा। कार्यक्रम का संचालन कलवारी के पूर्व भाजपा मण्डल अध्यक्ष प्रेम प्रकाश चौधरी ने किया। इस अवसर पर सभासद राजेश पाण्डेय, नियाज अहमद तुलसीराम ,बिंदु लाल, राम सजन यादव, दिलीप शर्मा, श्रुति अग्रहरि,संजय पाण्डेय ,शिवम कसौधन विजय श्रीवास्तव, संगीता, प्रेमलता, चम्पा देवी, विमलावती, उर्मिला, कमला, अनीता, अमरावती,रंजना देवी, मीरा प्रतिमा गौड सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
Comments
Post a Comment