Skip to main content

फरवरी माह में बढ़नी मिश्र मे वशिष्ठ मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के मुख्य अतिथि होंगे तुलसी पीठाधीश्वर जगत गुरु रामभद्राचार्य

 


नीरज कुमार पांडेय जिला संबादाता बस्ती 

बस्ती।जिले के बढ़नी मिश्र में वशिष्ठ मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा अगले वर्ष फरवरी माह में होगी। चित्रकूट के तुसली पीठाधीश्वर जगतगुरु स्वामी रामभद्राचार्य जी महाराज इस समारोह के मुख्य अतिथि होगे। कार्यक्रम में देश भर के अनेक प्रसिद्ध साधु, संत सम्मिलित होंगे। उक्त जानकारी देते हुए जगतगुरु स्वामी श्री रामभद्राचार्य जी के शिष्य और बहादुरपुर के पूर्व ब्लॉक प्रमुख राना दिनेश प्रताप सिंह तथा वशिष्ठ आश्रम के अध्यक्ष शतीश चंद्र मिश्र ने एक पत्रकार वार्ता में दिया है। श्री राना ने बताया कि इस समारोह को ऐतिहासिक बनाने के लिए महर्षि वशिष्ठ आश्रम परिसर बढ़नी मिश्र में जगद्गुरु स्वामी श्री रामभद्राचार्य जी महाराज द्वारा 18 फरवरी से 26 फरवरी तक श्रीराम कथा महोत्सव का आयोजन होगा। उन्होंने बताया कि प्रदेश के दिग्गज उद्योगपति श्री चंद्र भूषण मिश्र के सहयोग से महर्षि वशिष्ठ जी , माता अरुंधति जी, भगवान श्रीराम, शत्रुघ्न जी, भरथ जी और शत्रुघ्न जी की मूर्तियां बनकर जयपुर में तैयार हैं। पर्यटन विभाग द्वारा लगभग डेढ़ करोड़ रुपए धनराशि की योजना पूर्ण की जा चुकी हैं। मंदिर का शेष कार्य शीघ्र ही जनसहयोग से पूर्ण होगा। आयोजक मंडल और वशिष्ठ मंदिर समिति के लोगों ने कार्यक्रम की तैयारियां शुरू कर दी हैं। पत्रकार वार्ता में श्री अवधेश कुमार मिश्रा, आशुतोष मिश्रा राजू, राजेश त्रिपाठी, उपेंद्र मिश्रा, शालिगराम तिवारी, विमलेश कुमार मिश्रा, ग्राम प्रधान राकेश कुमार मिश्रा, दिलीप कुमार मिश्रा, ओम प्रकाश मिश्रा, आदेश कुमार मिश्रा, संजय मिश्रा, गौरव मिश्रा, शिव प्रकाश मिश्रा, अजय कुमार मिश्रा, शीतला प्रसाद मिश्र, हरिप्रसाद मिश्र, आशीष मिश्रा, देवी प्रसाद मिश्र, राजनाथ, बब्बू ओझा, अशर्फीलाल, अविनाश मिश्रा, शुभम मिश्रा, संतोष मिश्रा, अमरनाथ मिश्रा, संदेश मिश्रा, हेमंत कुमार मिश्रा, चंद्र प्रकाश मिश्रा, गुरुदत्त मिश्रा, शिवबक्श मिश्रा सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

सर्व समाज का सम्मान और गरीबों का उत्थान हमारी प्राथमिकता :नीलम सिंह राना

  नीरज कुमार पांडेय जिला संबादाता बस्ती बस्ती, 20 दिसम्बर। नगर पंचायत नगर का स्थापना दिवस धूम धाम से मनाया गया। मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष नीलम सिंह राना ने भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण और द्वीप प्रज्वलित कर समारोह का उद्घाटन किया। अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री आवास के 750 लाभार्थियों को स्वामित्व प्रमाण पत्र और कंबल वितरित किया गया। नगर पंचायत के दो सफाई नायक और 10 सफाई कर्मी सम्मानित किए गए। नगर पंचायत कर्मियों द्वारा अध्यक्ष और सभासदों को सम्मानित किया गया।श्रीमती राना ने 37 परियोजनाओं का शिलान्यास करते हुए कहा कि नगर को राष्ट्रीय पटल पर स्थापित करना हमारा उद्वेश्य है। उन्होंने सभी पन्द्रह वार्डों के निरन्तर विकास की प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि पात्रों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने का प्रयास जारी रहेगा। सर्व समाज का सम्मान और गरीबों का उत्थान हमारी प्राथमिकता है। पूर्व ब्लॉक प्रमुख भाजपा नेता राना दिनेश प्रताप सिंह ने सभी को स्थापना दिवस की बधाई देते हुए कहा कि आदर्श नगर पंचायत जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरे हम सब ऐसा प्रयास करें। उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री पूज्य योग...

उत्तर प्रदेश राज्य पंचायत परिषद की प्रदेश कार्यकारिणी को किया गया भंग: राना दिनेश प्रताप सिंह

  नीरज कुमार पांडेय जिला संबादाता बस्ती बस्ती 17 अप्रैल। उत्तर प्रदेश राज्य पंचायत परिषद की प्रदेश कार्यकारिणी को भंग कर दिया गया है। इसी के साथ सभी ज़िलों की इकाइयाँ भी तत्काल प्रभाव से भंग हो गई हैं । उक्त जानकारी देते हुए यू पी राज्य पंचायत परिषद के प्रदेश अध्यक्ष राना दिनेश प्रताप सिंह बताया कि शीघ्र नए सिरे से प्रदेश पदाधिकारियों एवं जिले की इकाइयों को गठित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पंचायत एवं नगर निकायों के ऊर्जावान जन प्रतिनिधियों को राज्य पंचायत परिषद से जोड़ा जाएगा। भारत सरकार एवं राज्य सरकार से पुरस्कृत पूर्व एवं वर्तमान पंचायत प्रतिनिधियों को प्राथमिकता दी जाएगी। श्री राना ने कहा है कि राज्य पंचायत परिषद को मजबूत कर प्रदेश स्तर पर एक ड्राफ्ट तैयार किया जाएगा जिसमें पंचायतो एवं नगर निकायों को अधिकार सम्पन्न तथा जवाबदेह बनाने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी सहित पंचायतीराज मंत्री व उच्चाधिकारियों से वार्ता की जाएगी। 73 वें और 74 वें संविधान संशोधन को लागू कराने के संदर्भ में भारत सरकार से भी संवाद स्थापित किया जाएगा। श्री राना ने कहा है कि विकसित भारत संकल्प को...

हनुमान मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर नगर बाजार में निकली कलश यात्रा में उमड़ा जन सैलाब

  नीरज कुमार पांडेय जिला संबादाता बस्ती बस्ती।नगर पंचायत नगर में आज निकली भव्य कलश यात्रा में जन सैलाब उमड़ पड़ा। जय श्री राम के नारों और डीजे तथा ढोल नगाड़ों के धुन में नृत्य करती महिलाओ का जोश देखते ही बन रहा था। हाथी घोड़े और तीन बग्घियों पर सवार सीता राम लक्ष्मण और हनुमान तथा राधे कृष्णा के रूप में सजे धजे बच्चे लोगों के आकर्षण का केंद्र बन गए। मध्य प्रदेश के शक्ति पीठ मैहर देवी की पावन भूमि से पधारे प्रसिद्ध कथा वाचक पूज्य रामेश्वर नारायण शास्त्री जी एक रथ पर सवार होकर बाजार वासियों का अभिवादन स्वीकार कर आशीर्वाद देते रहे। श्री हनुमान गढ़ी मंदिर नगर बाजार से निकलकर शोभायात्रा का जुलूस राजकोट होते हुए श्री दुर्गा मंदिर नगर बाजार होकर पूरे बाजार में घूमते हुए कार्यक्रम स्थल पहुंचा जहां हजारों युवाओं ने राम नाम संकीर्तन और भारत माता की जय के गगन भेदी तारों से माहौल को धार्मिक रंग में शराबोर कर दिया। नगर पंचायत अध्यक्ष नीलम सिंह राना, उत्तर प्रदेश राज्य पंचायत परिषद के प्रदेश अध्यक्ष राना दिनेश प्रताप सिंह,मुख्य यजमान शेष मणि कसौधन, पूर्व जिला पंचायत सदस्य कपिलदेव सिंह, चिरौंजी ल...