नीरज कुमार पांडेय जिला संबादाता बस्ती
बस्ती। बहादुरपुर मंडल के पिपरा गौतम में भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय भान सिंह के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा के दौरान लोगों ने तिरंगा लहराकर देशभक्ति के नारों से गूंज उठा।
हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत देशप्रेम और आजादी के प्रति जागरूकता बढ़ाने का संदेश देने के उद्देश्य से बुधवार को पिपरा में भाजपा की ओर से भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा के दौरान गूंजे देशभक्ति के नारों से नगर की गलियां और चौराहे गूंज उठे। लोगों ने तिरंगा लहराकर तिंरगा यात्रा का स्वागत किया।बुधवार को
सैकड़ो कार्यकर्ता तिरंगा लेकर भारत माता की जय, जयकार लगाते हुए पदयात्रा किए।
इस दौरान मम्मू सिंह,मंडल अध्यक्ष विजयभान सिंह, ,प्रदीप सिंह, मन्नू सिंह,दिनेश पांडेय,अनिल श्रीवास्तव, संजय पांडेय, प्रदीप सिंह राना,अजय श्रीवास्तव,कृष्ण मणि उपाध्याय, प्रमोद सहित बड़ी संख्या में लोग रहे मौजूद।
Comments
Post a Comment