Skip to main content

पूर्व विधायक राना कृष्ण किंकर सिंह की द्वितीय पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर का आयोजन

 


नीरज कुमार पांडेय जिला संबादाता बस्ती 

बस्ती।जिले के कद्दावर नेता रहे पूर्व विधायक राना कृष्ण किंकर सिंह की द्वितीय पुण्य तिथि पर आज विविध कार्यक्रम आयोजित हुए। उनके पैतृक गांव रानीपुर बेलाड़ी में रक्तदान शिविर में 85 लोगों ने स्वैशिक रक्तदान किया आगंतुकों ने वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया । श्रीराम चरित मानस के सुन्दर कांड पाठ के भक्तिमय माहौल में स्व० राना साहब के हजारों शुभेच्छुओं ने कार्यक्रम में पहुंच कर नम आंखों से उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। देर शाम बस्ती के वृद्धा आश्रम पर रहने वालों को भोजन प्रसाद कराया गया। 


इस अवसर पर पूर्व सांसद और असम के भाजपा प्रभारी हरीश द्विवेदी ने श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए राना साहब को पूर्वांचल की राजनीति का योद्धा बताया। हरैया के विधायक अजय सिंह ने कहा कि राना साहब जिले के इकलौते ऐसे राजनेता थे जिनका अपना खुद का बड़ा जनाधार था। बस्ती सदर विधायक महेन्द्र नाथ यादव ने उन्हें जनपद के विलक्षण राजनीतिज्ञ की संज्ञा दिया। पूर्व आई ए एस ओम नारायन सिंह ने उन्हें गरीबों का मसीहा बताते हुए कहा कि उनकी संयमित जीवन शैली युवाओं के लिए प्रेरणा श्रोत रहेगी। भाजपा जिला अध्यक्ष विवेकानंद मिश्र, संतकबीर नगर के भाजपा प्रभारी अजय सिंह गौतम, वरिष्ठ भाजपा नेता अनिल सिंह, पूर्व विधायक रवि सोनकर, विश्व हिंदू परिषद के प्रांत मंत्री नागेन्द्र प्रताप कुंवर जी, भाजपा किसान मोर्चा के अध्यक्ष दिलीप पांडेय,विश्व हिंदू परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष सत्य प्रकाश सिंह, जिलाध्यक्ष गोपेश पाल, पूर्व सपा जिला अध्यक्ष राज कपूर यादव, ब्लॉक प्रमुख यशकांत सिंह, जटाशंकर शुक्ला ,योगेन्द्र सिंह,अभिषेक कुमार, गौर के पूर्व ब्लॉक प्रमुख महेश सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि अंकुर वर्मा, बनकटी के नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि अरविंद पाल, भाजपा नेता दिवाकर मिश्र, जगदीश शुक्ल, कृष्ण कुमार दुबे, कर्मचारी नेता राम आधार पाल, किसान नेता विनोद सिंह, विश्व हिंदू महासंघ के अध्यक्ष अखिलेश सिंह, खादिम हुसैन, शिक्षक नेता अभय सिंह यादव, हिन्दू युवा वाहिनी के जिला महामंत्री विनय सिंह सहित बड़ी संख्या में जिले के अनेक नेताओं और सामाजिक लोगों ने स्व० राना की प्रतिमा पर माल्यापर्ण कर उनके व्यक्तित्व को याद किया। राना कृष्ण किंकर सिंह की बेटी श्रीमती सिम्मी सिंह ने कहा कि पिता जी राज्यदान के लिए आजीवन लोगों की प्रेरित ही नहीं लिए बल्कि स्वयं दर्जनों बार अपना खून देकर लोगों की जान बचाया था इसलिए ये परम्परा हम लोग कायम रखेंगे। उन्होंने कहा कि पिता के साथ जुड़े रहे परिवार हमारे अपने हैं जिनके दुख सुख में हम सभी सदैव भागीदार रहेंगे। उतर प्रदेश राज्य पंचायत परिषद के प्रदेश अध्यक्ष राना दिनेश प्रताप सिंह और नगर पंचायत नगर की अध्यक्ष नीलम सिंह राना तथा परिजनों ने आगंतुकों के प्रति आभार जताया।

Comments

Popular posts from this blog

सर्व समाज का सम्मान और गरीबों का उत्थान हमारी प्राथमिकता :नीलम सिंह राना

  नीरज कुमार पांडेय जिला संबादाता बस्ती बस्ती, 20 दिसम्बर। नगर पंचायत नगर का स्थापना दिवस धूम धाम से मनाया गया। मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष नीलम सिंह राना ने भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण और द्वीप प्रज्वलित कर समारोह का उद्घाटन किया। अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री आवास के 750 लाभार्थियों को स्वामित्व प्रमाण पत्र और कंबल वितरित किया गया। नगर पंचायत के दो सफाई नायक और 10 सफाई कर्मी सम्मानित किए गए। नगर पंचायत कर्मियों द्वारा अध्यक्ष और सभासदों को सम्मानित किया गया।श्रीमती राना ने 37 परियोजनाओं का शिलान्यास करते हुए कहा कि नगर को राष्ट्रीय पटल पर स्थापित करना हमारा उद्वेश्य है। उन्होंने सभी पन्द्रह वार्डों के निरन्तर विकास की प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि पात्रों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने का प्रयास जारी रहेगा। सर्व समाज का सम्मान और गरीबों का उत्थान हमारी प्राथमिकता है। पूर्व ब्लॉक प्रमुख भाजपा नेता राना दिनेश प्रताप सिंह ने सभी को स्थापना दिवस की बधाई देते हुए कहा कि आदर्श नगर पंचायत जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरे हम सब ऐसा प्रयास करें। उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री पूज्य योग...

उत्तर प्रदेश राज्य पंचायत परिषद की प्रदेश कार्यकारिणी को किया गया भंग: राना दिनेश प्रताप सिंह

  नीरज कुमार पांडेय जिला संबादाता बस्ती बस्ती 17 अप्रैल। उत्तर प्रदेश राज्य पंचायत परिषद की प्रदेश कार्यकारिणी को भंग कर दिया गया है। इसी के साथ सभी ज़िलों की इकाइयाँ भी तत्काल प्रभाव से भंग हो गई हैं । उक्त जानकारी देते हुए यू पी राज्य पंचायत परिषद के प्रदेश अध्यक्ष राना दिनेश प्रताप सिंह बताया कि शीघ्र नए सिरे से प्रदेश पदाधिकारियों एवं जिले की इकाइयों को गठित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पंचायत एवं नगर निकायों के ऊर्जावान जन प्रतिनिधियों को राज्य पंचायत परिषद से जोड़ा जाएगा। भारत सरकार एवं राज्य सरकार से पुरस्कृत पूर्व एवं वर्तमान पंचायत प्रतिनिधियों को प्राथमिकता दी जाएगी। श्री राना ने कहा है कि राज्य पंचायत परिषद को मजबूत कर प्रदेश स्तर पर एक ड्राफ्ट तैयार किया जाएगा जिसमें पंचायतो एवं नगर निकायों को अधिकार सम्पन्न तथा जवाबदेह बनाने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी सहित पंचायतीराज मंत्री व उच्चाधिकारियों से वार्ता की जाएगी। 73 वें और 74 वें संविधान संशोधन को लागू कराने के संदर्भ में भारत सरकार से भी संवाद स्थापित किया जाएगा। श्री राना ने कहा है कि विकसित भारत संकल्प को...

हनुमान मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर नगर बाजार में निकली कलश यात्रा में उमड़ा जन सैलाब

  नीरज कुमार पांडेय जिला संबादाता बस्ती बस्ती।नगर पंचायत नगर में आज निकली भव्य कलश यात्रा में जन सैलाब उमड़ पड़ा। जय श्री राम के नारों और डीजे तथा ढोल नगाड़ों के धुन में नृत्य करती महिलाओ का जोश देखते ही बन रहा था। हाथी घोड़े और तीन बग्घियों पर सवार सीता राम लक्ष्मण और हनुमान तथा राधे कृष्णा के रूप में सजे धजे बच्चे लोगों के आकर्षण का केंद्र बन गए। मध्य प्रदेश के शक्ति पीठ मैहर देवी की पावन भूमि से पधारे प्रसिद्ध कथा वाचक पूज्य रामेश्वर नारायण शास्त्री जी एक रथ पर सवार होकर बाजार वासियों का अभिवादन स्वीकार कर आशीर्वाद देते रहे। श्री हनुमान गढ़ी मंदिर नगर बाजार से निकलकर शोभायात्रा का जुलूस राजकोट होते हुए श्री दुर्गा मंदिर नगर बाजार होकर पूरे बाजार में घूमते हुए कार्यक्रम स्थल पहुंचा जहां हजारों युवाओं ने राम नाम संकीर्तन और भारत माता की जय के गगन भेदी तारों से माहौल को धार्मिक रंग में शराबोर कर दिया। नगर पंचायत अध्यक्ष नीलम सिंह राना, उत्तर प्रदेश राज्य पंचायत परिषद के प्रदेश अध्यक्ष राना दिनेश प्रताप सिंह,मुख्य यजमान शेष मणि कसौधन, पूर्व जिला पंचायत सदस्य कपिलदेव सिंह, चिरौंजी ल...