Skip to main content

नगर पंचायत नगर में स्वाधीनता सेनानी सरजू भगत निषाद की स्मृति हुआ स्वागत द्वार स्थापित

 


नीरज कुमार पांडेय जिला संबादाता बस्ती 


बस्ती।नगर पंचायत नगर में स्वाधीनता सेनानी सरजू भगत निषाद की स्मृति में स्वागत द्वार स्थापित हुआ। कप्तानगंज नगर मार्ग पर नगर पंचायत सीमा पर बने इस भव्य द्वार का उद्घाटन सोमवार को अध्यक्ष नीलम सिंह राना द्वारा किया गया। उन्होंने कहा कि देश के स्वतंत्रता संग्राम में सरजू भगत निषाद का योगदान सदैव याद किया जाएगा। महात्मा गांधी जी के साथ अनेक आंदोलनों में सक्रिय भागीदारी करने वाले सरजू भगत निषाद जी एक लोकप्रिय राजनेता भी थे। तीन दशकों तक नगर खास ग्राम सभा के निर्विरोध प्रधान रहे सरयू भगत निषाद जी नगर के प्रथम शिल्पी माने जाते हैं। सन 1962 में श्री निषाद के नेतृत्व में नगर को आदर्श ग्राम पंचायत का दर्जा मिला था। नगर में जनता इण्टर कॉलेज और विकास खण्ड बहादुरपुर की स्थापना उनकी उपलब्धियों में शुमार है। उत्तर प्रदेश राज्य पंचायत परिषद के प्रदेश अध्यक्ष राना दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि निषाद समाज से जुड़े सरजू भगत जी के नाम पर प्रवेश द्वार का निर्माण उनके प्रति एक श्रद्धांजलि है। उन्होंने कहा कि स्थानीय महापुरुषों के नाम पर कार्यक्रम एवं योजनाएं बनाना प्रशंसनीय कदम है। अधिशाषी अधिकारी श्रृष्टि सिंह ने सभी का स्वागत करते हुए कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप योजनाओं का क्रियान्वयन जारी रहेगा। सरजू भगत निषाद के वंशज श्री राम विवेक निषाद सहित उनके जन्म स्थान फुलवरिया निषाद से आए नागरिकों से ने इस कार्य की भूरि भूरि प्रशंसा करते हुए नगर पंचायत का आभार जताया रइस अवसर पर सभासद सत्यराम निषाद, अखिलेश यादव राम सजन यादव, राम मिलन निषाद, हरिद्वार निषाद, केशव प्रसाद निषाद, घनश्याम निषाद, प्रदीप निषाद, भगवान दीन निषाद सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

सर्व समाज का सम्मान और गरीबों का उत्थान हमारी प्राथमिकता :नीलम सिंह राना

  नीरज कुमार पांडेय जिला संबादाता बस्ती बस्ती, 20 दिसम्बर। नगर पंचायत नगर का स्थापना दिवस धूम धाम से मनाया गया। मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष नीलम सिंह राना ने भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण और द्वीप प्रज्वलित कर समारोह का उद्घाटन किया। अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री आवास के 750 लाभार्थियों को स्वामित्व प्रमाण पत्र और कंबल वितरित किया गया। नगर पंचायत के दो सफाई नायक और 10 सफाई कर्मी सम्मानित किए गए। नगर पंचायत कर्मियों द्वारा अध्यक्ष और सभासदों को सम्मानित किया गया।श्रीमती राना ने 37 परियोजनाओं का शिलान्यास करते हुए कहा कि नगर को राष्ट्रीय पटल पर स्थापित करना हमारा उद्वेश्य है। उन्होंने सभी पन्द्रह वार्डों के निरन्तर विकास की प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि पात्रों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने का प्रयास जारी रहेगा। सर्व समाज का सम्मान और गरीबों का उत्थान हमारी प्राथमिकता है। पूर्व ब्लॉक प्रमुख भाजपा नेता राना दिनेश प्रताप सिंह ने सभी को स्थापना दिवस की बधाई देते हुए कहा कि आदर्श नगर पंचायत जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरे हम सब ऐसा प्रयास करें। उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री पूज्य योग...

उत्तर प्रदेश राज्य पंचायत परिषद की प्रदेश कार्यकारिणी को किया गया भंग: राना दिनेश प्रताप सिंह

  नीरज कुमार पांडेय जिला संबादाता बस्ती बस्ती 17 अप्रैल। उत्तर प्रदेश राज्य पंचायत परिषद की प्रदेश कार्यकारिणी को भंग कर दिया गया है। इसी के साथ सभी ज़िलों की इकाइयाँ भी तत्काल प्रभाव से भंग हो गई हैं । उक्त जानकारी देते हुए यू पी राज्य पंचायत परिषद के प्रदेश अध्यक्ष राना दिनेश प्रताप सिंह बताया कि शीघ्र नए सिरे से प्रदेश पदाधिकारियों एवं जिले की इकाइयों को गठित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पंचायत एवं नगर निकायों के ऊर्जावान जन प्रतिनिधियों को राज्य पंचायत परिषद से जोड़ा जाएगा। भारत सरकार एवं राज्य सरकार से पुरस्कृत पूर्व एवं वर्तमान पंचायत प्रतिनिधियों को प्राथमिकता दी जाएगी। श्री राना ने कहा है कि राज्य पंचायत परिषद को मजबूत कर प्रदेश स्तर पर एक ड्राफ्ट तैयार किया जाएगा जिसमें पंचायतो एवं नगर निकायों को अधिकार सम्पन्न तथा जवाबदेह बनाने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी सहित पंचायतीराज मंत्री व उच्चाधिकारियों से वार्ता की जाएगी। 73 वें और 74 वें संविधान संशोधन को लागू कराने के संदर्भ में भारत सरकार से भी संवाद स्थापित किया जाएगा। श्री राना ने कहा है कि विकसित भारत संकल्प को...

हनुमान मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर नगर बाजार में निकली कलश यात्रा में उमड़ा जन सैलाब

  नीरज कुमार पांडेय जिला संबादाता बस्ती बस्ती।नगर पंचायत नगर में आज निकली भव्य कलश यात्रा में जन सैलाब उमड़ पड़ा। जय श्री राम के नारों और डीजे तथा ढोल नगाड़ों के धुन में नृत्य करती महिलाओ का जोश देखते ही बन रहा था। हाथी घोड़े और तीन बग्घियों पर सवार सीता राम लक्ष्मण और हनुमान तथा राधे कृष्णा के रूप में सजे धजे बच्चे लोगों के आकर्षण का केंद्र बन गए। मध्य प्रदेश के शक्ति पीठ मैहर देवी की पावन भूमि से पधारे प्रसिद्ध कथा वाचक पूज्य रामेश्वर नारायण शास्त्री जी एक रथ पर सवार होकर बाजार वासियों का अभिवादन स्वीकार कर आशीर्वाद देते रहे। श्री हनुमान गढ़ी मंदिर नगर बाजार से निकलकर शोभायात्रा का जुलूस राजकोट होते हुए श्री दुर्गा मंदिर नगर बाजार होकर पूरे बाजार में घूमते हुए कार्यक्रम स्थल पहुंचा जहां हजारों युवाओं ने राम नाम संकीर्तन और भारत माता की जय के गगन भेदी तारों से माहौल को धार्मिक रंग में शराबोर कर दिया। नगर पंचायत अध्यक्ष नीलम सिंह राना, उत्तर प्रदेश राज्य पंचायत परिषद के प्रदेश अध्यक्ष राना दिनेश प्रताप सिंह,मुख्य यजमान शेष मणि कसौधन, पूर्व जिला पंचायत सदस्य कपिलदेव सिंह, चिरौंजी ल...