नीरज कुमार पांडेय जिला संबादाता बस्ती बस्ती।भाजपा जिला अध्यक्ष विवेकानंद मिश्रा का आज बेलाड़ी चौराहे और आदर्श नगर पंचायत दुर्गा मंदिर पर भव्य स्वागत हुआ। श्री मिश्र के नगर पहुंचते ही उत्तर प्रदेश राज्य पंचायत परिषद के प्रदेश अध्यक्ष राना दिनेश प्रताप सिंह के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने गगन भेदी नारों के साथ फूल मालाओं से लाद दिया। जिला अध्यक्ष ने दुर्गा मंदिर पहुंच कर दर्शन पूजन किया। इसके बाद श्री मिश्र नगर तिराहा स्थित अमर शहीद राजा उदय प्रताप नारायण सिंह के मूर्ति स्थल पहुंच माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। अपने स्वागत समारोह से अविभूत भाजपा जिला अध्यक्ष विवेकानंद मिश्र ने कहा कि कार्यकर्ताओं की यह ऊर्जा आगामी सभी चुनावों में विजय की ध्वज वाहक बनेगी। उन्होंने सभी का आभार जताते हुए कहा कि कार्यकताओं के मान सम्मान से कोई समझौता नहीं होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में देश और प्रदेश में सेवा और विकास का संकल्प जारी रहेगा। इस अवसर पर पूर्व विधायक रवि सोनकर, पूर्व जिला पंचायत सदस्य कपिलदेव सिंह मम्मू, मंडल अध्यक्ष विज...
लखनऊ से प्रकाशित हिंदी समाचार पत्र (DLD NEWS)