नीरज कुमार पांडेय जिला संबादाता बस्ती बस्ती, 21 जून। नगर पंचायत नगर की अध्यक्ष नीलम सिंह राना बीमारी हालत में भी योग शिविर में पहुंची। तीन दिनों से उनकी तबियत खराब चल रही थी जिनका लखनऊ के मैक्स अस्पताल में इलाज चल रहा था। कल बस्ती पहुंचने पर लिवर में ज्यादा इन्फेक्शन होने के कारण देर रात श्रीमती राना को शहर के कृष्णा मिशन हॉस्पिटल में एडमिट होना पड़ा। थोड़ा आराम मिलते ही हाथ में विगो लगाए वो अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम नगर स्थित कैम्प कार्यालय पर आयोजित अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के कार्यक्रम में पहुंच गई। उन्होंने उपस्थित जन समूह के साथ योग और व्यायाम किया। श्रीमती राना ने कहा कि योग और प्राणायाम अपने नियमित जीवन का हिस्सा बनाएं। उन्होंने कहा कि विपरीत परिस्थितियों में भी अपने कर्तव्यों का पालन करना भारतीय कार्य संस्कृति का हिस्सा है। उत्तर प्रदेश राज्य पंचायत परिषद के प्रदेश अध्यक्ष राना दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि नियमित योग से हमारा तन मन दोनों स्वस्थ रहता है। उन्होंने कहा कि स्वस्थ व्यक्ति और स्वस्थ समाज से ही विकसित भारत की संकल्पना साकार हो सकेगी। अधिशासी अधिकारी श्रृष्टि ...
लखनऊ से प्रकाशित हिंदी समाचार पत्र (DLD NEWS)